Bhabua News: कैमूर में पुलिस दीदी को मिली 25 स्कूटी और बाइक
Bhabua News: महिलाओं, छात्राओं और युवतियों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कैमूर जिले में पुलिस ने नई पहल शुरू की है। महिला पुलिसकर्मी 'पुलिस दीदी' के रूप में स्कूल, कॉलेज, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर गश्त करेंगी। यह पहल छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी और हिंसा जैसी घटनाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए है।

Bhabua News: महिलाओं संग छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी, हिंसा या अन्य आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी छात्राओं, युवतियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्कूटी से लगाएंगी गश्त पुलिस दीदी स्कूल, कॉलेज, बाजार, मॉल, सार्वजनिक स्थलों की निगरानी करेंगी (पेज तीन की लीड खबर)
महिला सुरक्षा के लिए नई पहल
भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कैमूर जिले में महिलाओं, छात्राओं और युवतियों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने नई पहल शुरू की है। राज्य सरकार ने कैमूर को 25 बाइक और स्कूटी मिली हैं। इन वाहनों से महिला पुलिसकर्मी और पदाधिकारी ‘पुलिस दीदी’ के रूप में थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करेंगी। कैमूर पुलिस दीदी स्कूल, कॉलेज, बाजार, मॉल और ऐसे सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखेंगी, जहां महिलाओं और छात्राओं का अधिक आवागमन होता है। इसके अलावा सुनसान व संवेदनशील इलाकों में भी नियमित गश्त लगाएंगी। छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी, हिंसा या अन्य आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ यह कार्रवाई करेंगी। ‘पुलिस दीदी’ लोगों को आपातकालीन सेवा 112 के बारे में भी जागरूक करेंगी। किसी महिला या युवती को परेशानी होने पर मौके पर पहुंचकर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
संवेदनशील इलाकों में गश्त
महिला पुलिसकर्मी स्कूल और कॉलेजों में पहुंचकर छात्राओं व शिक्षकों से संवाद करेंगी। इस दौरान सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली जाएगी। छात्राओं को किसी तरह की परेशानी होने पर पुलिस तक अपनी बात पहुंचाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। एसडीपीओ ओम प्रकाश बताते हैं कि स्कूटी एवं मोटरसाइकिल का इस्तेमाल महिला पुलिसकर्मियों की नियमित गश्त बढ़ाने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में भी किया जाएगा। किसी घटना की सूचना मिलने पर महिला पुलिसकर्मी कम समय में मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर सकेंगी। इससे महिलाओं एवं बालिकाओं से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया देने में पुलिस को सुविधा होगी।
महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना
महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने पर जोर एसडीपीओ ओम प्रकाश बताते हैं कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत करना है। सार्वजनिक स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी बढ़ने से छेड़छाड़ और अन्य आपत्तिजनक गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलेगी। पुलिस की यह पहल महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सड़क पर जल्दी पहुंचना
संकरी गली वाले घटनास्थल पर पहुंचेंगी सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि शहर की भीड़भाड़ या संकरी गलियों में भी पुलिस कम समय में घटनास्थल पर पहुंचकर सहायता उपलब्ध करा सकेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी और त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) के माध्यम से महिला पुलिसकर्मियों को सार्वजनिक स्थलों पर सक्रिय किया जा रहा है। वाहनों की उपलब्धता से उनकी गतिशीलता बढ़ेगी और जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच अधिक प्रभावी होगी।
सुरक्षा व्यवस्था में मजबूती
पुलिस का कहना है कि महिला पुलिसकर्मियों के लिए स्कूटी एवं मोटरसाइकिल उपलब्ध कराए जाने से गश्त व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इस पहल से जिले में महिला एवं बालिका सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत एवं प्रभावी बनाया जा सकेगा। कोट पुलिस दीदी को 25 स्कूटी और बाइक मुहैया कराई गई है। वह छात्राओं, युवतियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्कूटी से गश्त लगाएंगी। स्कूल, कॉलेज, बाजार, मॉल, सार्वजनिक स्थलों की निगरानी करेंगी। महिलाओं संग छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी, हिंसा या अन्य आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी। शिखर चौधरी, पुलिस अधीक्षक, कैमूर फोटो- 29 अगस्त भभुआ- 2 कैप्शन- कैमूर की पुलिस दीदी को स्कूटी मिलने के बाद एक धार्मिक स्थल के द्वार पर सुरक्षा को लेकर जानकारी लेती महिला पुलिस।


