Women s Rights Advocacy International Women s Day Rally in Khiri Village समाज में बराबरी की व्यवस्था पर साध लेते हैं चुप्पी, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsWomen s Rights Advocacy International Women s Day Rally in Khiri Village

समाज में बराबरी की व्यवस्था पर साध लेते हैं चुप्पी

महिला मुक्ति संगठन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खिरी गांव में एक जनसभा का आयोजन किया। सभा में महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और सामाजिक समानता की आवश्यकता पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कार्यस्थल पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआSat, 8 March 2025 09:36 PM
share Share
Follow Us on
समाज में बराबरी की व्यवस्था पर साध लेते हैं चुप्पी

महिला मुक्ति संगठन ने खिरी गांव में जनसभा का किया आयोजन महिला दिवस पर संघर्ष की बदौलत हक पाने का किया गया आह्वान भगवानपुर, एक संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकार को सुरक्षित रखने को लेकर महिला मुक्ति संगठन की जिला इकाई द्वारा खिरी गांव के पास जनसभा की गई। जीरा कुंवर की अध्यक्षता में आयोजित सभा में काफी महिलाओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि शासक वर्ग महिलाओं के समान अधिकार की बात करता है, पर सामाजिक बराबरी की व्यवस्था बनाने पर चुप हो जाता है। कार्यस्थल पर महिलाओं का शोषण हो रहा है। मजबूरी का फायदा उठाकर मानव तस्करी की जा रही है। भाजपा के कद्दावर नेता बृजभूषण शर्मा पर भी महिला पहलवानों का शोषण करने का आरोप लगा। वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र की छात्राएं आज भी शिक्षा से वंचित हो रही है। दहेज लोभी बहुओं की हत्या कर रहे हैं। आज भी पुरुष वर्ग महिलाओं को बराबरी का हक देने से कतराता है। महिलाओं की सुरक्षा जरूरी है। कानूनी अधिकारी आवश्यक है। हक पानी के लिए महिलाओं को संगठित कर संघर्ष करने की आह्वान किया गया। जनसभा को शीला देवी, निशा देवी, राधिका देवी, सुशीला देवी, कुसुम देवी, शांति देवी, कोमल देवी, सुमित्रा देवी, झुनझुना देवी, गीता देवी के अलावा सीपीआईएमएल के जिला सचिव हाशिम खान, ललन मांझी, रामविलास राम, समुद्रा देवी, कश्मीरा देवी, मीना देवी, सुदामी देवी आदि ने संबोधित किया। फोटो 8 मार्च भभुआ- 16 कैप्शन- महिला दिवस पर भगवानपुर के खिरी में शनिवार को आयोजित सभा में भाग लेतीं महिलाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।