Bhabua News: भूतप्रेत का आरोप लगा महिला को मारपीट कर किया घायल

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के कीरकला गांव में एक महिला को भूत-प्रेत का आरोप लगाकर मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल महिला प्रेमा देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। पड़ोसियों के बीच बहस के दौरान यह घटना हुई, जिसमें आरोपी पक्ष ने महिला को लाठी-डंडों से पीटा।

भूतप्रेत का आरोप लगा महिला को मारपीट कर किया घायल
भूतप्रेत का आरोप लगा महिला को मारपीट कर किया घायल

Bhabua News: भूतप्रेत का आरोप लगा महिला को मारपीट कर किया घायल जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के कीरकला गांव में हुई घटना घायल महिला का सदर अस्पताल में कराया गया इलाज भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कैमूर के सोनहन थाना क्षेत्र के कीरकला गांव में भूत-प्रेत का आरोप लगा एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया गया। उसे रविवार को सदर अस्पताल लाया गया। मृतक 65 वर्षीया प्रेमा देवी की सोनहन थाना क्षेत्र के कीरकला गांव निवासी दीना चौहान की पत्नी है। घायल महिला ने बताया कि पट्टीदारों द्वारा उसपर भूतप्रेत करने का आरोप लगाया है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई और देखते ही देखते दूसरे पक्ष के लोगों ने प्रेमा देवी के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी- डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।

इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। कैप्शन- कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के कीरकला गांव में भूत-प्रेत करने का आरोप लगा महिला की पिटाई के बाद रविवार को सदर अस्पताल में इलाज करते चिकित्सक।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsभभुआBhabua News: भूतप्रेत का आरोप लगा महिला को मारपीट कर किया घायल