लग्न: शृंगार से लेकर आभूषण और बर्तन दुकान तक में भीड़

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

भभुआ में चंद दिनों में वैवाहिक कार्यक्रम शुरू होने वाले हैं। बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ बढ़ने लगी है, खासकर महिलाओं के बीच। पुलिस यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रख रही है, लेकिन ई-रिक्शा और ऑटो की वजह से चौराहे पार करना मुश्किल हो रहा है। सोने-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव के बावजूद आभूषण की बिक्री बढ़ रही है।

लग्न: शृंगार से लेकर आभूषण और बर्तन दुकान तक में भीड़

चंद दिनों में शुरू होगा वैवाहिक कार्यक्रम, हर कोई जुटा है तैयारी में, शहर की दुकानों पर खरीदारी करनेवालों में महिलाएं अधिक भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था दुरूस्त रखने में जुटी पुलिस ई रिक्शा और ऑटो की वजह से चौराहा पार करना हो रहा मुश्किल (पेज चार की बॉटम खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। वैवाहिक कार्यक्रम चंद दिनों में शुरू होंगे। इसकी तैयारी में बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ लगनी शुरू हो गई है। खरीदारी करनेवालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा दिख रही है। हर कोई इसकी तैयारी में जुटा है। भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था दुरूस्त बनाए रखने में चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती की गई है।

लेकिन, ई रिक्शा और ऑटो की वजह से चौराहा पार करना मुश्किल हो रहा है। एकता चौक, जेपी चौक, पटेल चौक पर ई रिक्शा और ऑटो खड़ा कर उसके चालक यात्रियों को इंतजार करते दिखते हैं। रेडीमेड वस्त्र, आभूषण, बर्तन, फर्नीचर, सजावटी सामान, मिठाई और कैटरिंग के कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। साड़ी, लहंगे और ज्वेलरी की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। महिलाओं द्वारा शृंगार के सामान की खरीदारी जोरशोर से की जा रही है। फर्नीचर और बर्तन की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव के बीच भभुआ शहर के बाजारों में इसकी चमक बरकरार है। आभूषण विक्रेता केतन आनंद बताते हैं कि मंडी में शनिवार को 24 कैरेट का सोना 1.54 लाख रुपया प्रति दस ग्राम, 22 कैरेट का 1.40 लाख रुपया और 18 कैरेट सोने के जेवर 1.17 लाख रुपया प्रति दस ग्राम में बिक रहा है। जबकि चांदी के आभूषण 22 सौ रुपये प्रति 10 ग्राम बेचा जा रहा है। भगवानपुर से आई सुशीला देवी ने बताया कि भतीजी की शादी है। आंगन में दूल्हा को गिफ्ट करने के लिए 18 कैरेट की चेन की खरीद की है। पास में बैठी जेठानी पार्वती देवी ने अंगुठी ली है। लग्न को ले कारोबारी व्यस्त लग्न में कारोबारी व्यस्त हैं। फूल-माला, बैंड-बाजा, टैंट हाउस, कैटरिंग, हलवाई, वाहन ऑपरेटर, ब्यूटी पार्लर, फोटो-वीडियो, सजावट, साउंड सिस्टम वाले एडवांस बुकिंग किए हैं। मंडप सजावट केंद्र के संतोष कुमार बताते हैं कि 35 हजार रुपए में तय किए हैं। ब्यूटीशियन नेहा राज ने बताया कि दुल्हन को सजाने के लिए 10-15 हजार रुपए में बुकिंग की गई है। आरिफ हुसैन बताते हैं कि एक शादी के लिए झारखंडी बैंड टीम 55 हजार और अपना बैंड बाजा 21 हजार रुपया में बुक किए हैं। इन दुकानों पर भी दिखी भीड़ शृंगार और परिधान की दुकानों पर ज्यादा भीड़ देखी गई। कुर्तियां, डिजाइनर सूट, इंडो-वेस्टर्न ड्रेस, सेमी गरारा लुक वाले सूट व गाउन, मैक्सी गाउन, कॉटन से लेकर नेट, शिफॉन, जार्जेट, जेवर, सैंडल, मैचिंग चूड़ियां, ईयर रिंग, झुमके, कंगन, आभूषण, कॉस्मेटिक्स, शेरवानी, कुर्ता-पायजामा, पठानी कुर्ता, साफा, रुमाल, सूट, प्लाजो, शरारा, जिंस, गाउन फ्रॉक आदि की बिक्री खूब हो रही है। बर्तन दुकानदार पिंटू कुमार ने बताया कि ज्यादातर ग्राहक ड्रम सेट खरीद रहे हैं, जो 5-25 हजार रुपए तक उपलब्ध हैं। जून-जुलाई में शादी के शुभ मुहूर्त ज्योतिषाचार्य पंडित वागीश्वरी प्रसाद द्विवेदी बताते हैं कि जून माह में 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29 तारीख शादी के लिए शुभ मुहूर्त है। जबकि 25-27 और 29 जून को अधिक शुभ मुहूर्त माना जा रहा है। जुलाई माह में कम लग्न है। इस माह की 1, 6, 7, 11 तारीख को वैवाहिक कार्यक्रम किए जा सकते हैं। जुलाई के दूसरे सप्ताह के बाद देवशयनी एकादशी के कारण वैवाहिक कार्यक्रम रुक जाएंगे। (भभुआ से संजय क्रांति) फोटो- 11 अप्रैल भभुआ- 1 कैप्शन- शहर के एकता चौक के पास एक दुकान से शनिवार को शादी को लेकर शृंगार सामग्री की खरीदारी करतीं महिलाएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।