अहिरांव मुख्य गली में जलजमाव से राहगीर हो रहे परेशान

अहिरांव मुख्य गली में जलजमाव से राहगीर हो रहे परेशान

संक्षेप:

बोले भभुआ,बोले भभुआ, अहिरांव मुख्य गली में जलजमाव से राहगीर हो रहे परेशान चनकी, बरली, अमांव, लेवाबांध, भीतरीबांध

Sep 12, 2025 09:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

बोले भभुआ, अहिरांव मुख्य गली में जलजमाव से राहगीर हो रहे परेशान चनकी, बरली, अमांव, लेवाबांध, भीतरीबांध सहित कई गांव के लोग आते-जाते हैं अधिकारी व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बाद भी समस्या का नहीं हुआ समाधान रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के खरेंदा पंचायत क्षेत्र के अहिरांव गांव की मुख्य गली में जलजमाव की समस्या से यहां के ग्रामीण व इस रास्ते से राह तय करनेवाले राहगीर परेशान हैं। गांव की गली में घुटनाभर पानी जमा हो गया है। इससे ग्रामीणों को गांव से बाहर जाने व आने में परेशानी हो रही है। ग्रामीण बताते हैं कि वह इस समस्या को पिछले तीन वर्ष से झेल रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अधिकारियों से गुहार लगाई गई। जनप्रतिनिधियों से कहा गया। लेकिन, किसी ने इस समस्या का समाधान नहीं किया। बताया गया है कि सरकारी जमीन पर कुछ ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण कर घर बनाने के कारण जलनिकासी का मार्ग अवरूद्ध हो गया है। ग्रामीण महेंद्र चंद्रवंशी, जंग बहादुर विन्द, जमुना चंद्रवंशी ने बताया कि उक्त गली से चनकी, बरली, अमांव, लेवाबांध, भीतरीबांध सहित कई गांव के हजारो लोगों का आना-जाना है। उक्त गली के जलजमाव से प्रतिदिन सैकड़ो लोग आते जाते है,लेकिन पंचायत के प्रतिनिधि पर इस समस्या पर ध्यान नही दे रहे है। जिसके कारण ग्रामीण प्रतिदिन जलजमाव से होकर जाने आने को मजबुर है। गली में जलजमाव के कारण दो से तीन किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर प्रखंड मुख्यालय पर जाना पड़ता है। इस समस्या से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं व बच्चों को होती है। उन्होंने बताया कि जलजमाव वाले रास्ते से आने-जाने के दौरान कई बार बाइक व साइकिल वाले गिरकर चोटिल हो गए हैं। पानी निकासी को लेकर कभी-कभी ग्रामीणों के बीच तीखी बहस तक दो पक्षों के बीच हो जाती है। ग्रामीण कहते हैं कि अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो कभी भी विवाद गहरा सकता है। तीन किलोमीटर दुरी तय कर ग्रामीण जाते हैं प्रखण्ड मुख्यालय रामपुर। प्रखंड के खरेंदा पंचायत क्षेत्र के अहिरांव गांव की मुख्य गली में जलजमाव की समस्या के कारण तीन किलोमीटर दुरी दुसरे रास्ते से तय कर प्रखण्ड मुख्यालय ग्रामीण जाते आते हैं। बरसात के दिनो में यह समस्या प्रत्येक साल होती है,इसकी शिकायत प्रत्येक पंचायत प्रतिनिधि व अफसरो से की जाती हैं,लेकिन आश्वासन के सिवा अब तक कुछ नही मिला। समस्या ज्यो का त्यो पड़ा हैं,ग्रामीण जलजमाव से होकर प्रतिदिन आते जाते है। ग्रामीणो का कहना है कि अगर प्रशासन के लोग इस समस्या का समाधान करा देते तो जलजमाव से आने जाने की समस्या दुर हो जाती । लेकिन प्रखण्ड मुख्यालय में बैठे वरीय अफसर ग्रामीणो की मूल समस्या पर ध्यान नही दे रहे है,जिससे ग्रामीणो को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ए.स. फोटो परिचय 12-भभुआ-01-रामपुर प्रखंड के अहिरांव गांव की मुख्य गली में जलजमाव से होकर बाइक से जाते लोग बोले भभुआ, प्रखंड मुख्यालय पर जाने वाले पथ में गढ से आवागमन प्रभावित मुख्यालय पथ से प्रतिदिन सैकड़ो लोगो का होता हैं आना जाना इसी पथ से गोदाम में प्रति माह ट्रक के माध्यम से राशन जाता हैं रामपुर, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड मुख्यालय पर जाने वाले पथ में गढ बनने लगा है । जिसमें इन दिनों बारिश के दौरान जलजमाव बना रहता है। इस जलजमाव वाले पथ से होकर वाहनों को आने जाने से और गढ बन रहा है। अगर समय रहते पथ का मरम्मत नहीं कराया गया तो बदहाल होते देर नहीं लगेगी। आपको बता दें कि इस पथ की लम्बाई एक किमी है। इस पथ के पूरब भाग में बेलांव भभुआ पथ को जोड़ता है। वहीं पश्चिम भाग में सोन उच्च स्तरीय मुख्य नहर पथ के माध्यम से बेलांव भगवानपुर प्रखंड को जोड़ता है। इस पथ से खजुरा,बेलांव,भोरेयां,खरेंदा, सोनवर्षा,पसाई सहित एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों के साथ साथ जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी गुजरते हैं। इस पथ से प्रतिदिन प्रखण्ड के अधिकारी व जनप्रतिनिधियो का आना जाना होता हैं, इसके बावजूद भी इस पर किसी का ध्यान नही है। अगर इस पथ का मरम्मत नही कराया गया तो टुटे हुए गढ्े में वाहनो को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके बाद भी किसी पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट नहीं हो रहा है। खजुरा गांव के मुकुल सिंह, अखिलेश सिंह,बेलांव के राम पाल राम,मनोज सिंह ने बताया कि इस पथ को बने करीब तीन वर्ष हो गया है। इस पथ से चन्द दूरी पर पीडीएस का गोदाम है। जहां स्टोर करने के लिए प्रति माह ट्रक के माध्यम से राशन जाता है। अगर समय रहते इस पथ को मरम्मत विभाग द्वारा नहीं कराया गया तो बदहाल होते देर नहीं लगेगी। अगर पथ बदहाल हो गया तो उक्त गोदाम तक राशन पहुंचाना मुश्किल हो जाएगा। फोटो परिचय 12-भभुआ-02-प्रखंड मुख्यालय पर जाने वाले पथ में बना गढ से आने जाने को मजबुर है लोग