क्षतिग्रस्त पानी टंकी को नहीं बदला गया
रामपुर। भितरीबांध पंचायत के बाराडिह गांव की पानी टंकी आंधी से गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों ने दूसरी टंकी लगाने का प्रस्ताव रखा है। भभुआ में सब्जियों के अवशेष सड़क पर फेंके जा रहे हैं। भगवानपुर में नालियों की सफाई नहीं हो रही, जिससे जलजमाव की समस्या है।

रामपुर। भितरीबांध पंचायत के बाराडिह गांव के लोगों को पेयजल के लिए नल-जल योजना से स्थापित पानी टंकी गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि 13 मई को आई आंधी से इस गांव की पानी टंकी क्षतिग्रस्त हुई थी। यहां दूसरी पानी टंकी लगाने का प्रस्ताव सहयोग शिविर में ग्रामीणों ने रखा है। अब देखना होगा कि कितने दिन में यहां पानी टंकी लगती है। अभी पानी को लेकर ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
सब्जियों के अवशेष सड़क पर
सड़क पर फेंक रहे सब्जियों के अवशेष भभुआ। शहर के कारोबारी सब्जी के अवशेष को सड़क और फुटपॉथ पर फेंक रहे हैं। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। शहर के बबलु सिंह ने कहा कि सड़ा हुआ टमाटर सड़क पर फेंकने से पैर फिसल जा रहा है। गंदगी भी लग रही है। प्याज का छिलका, पत्तेदार सब्जियों और सड़े फल भी फेंके जा रहे हैं। इसका उठाव हर रोज नप के कर्मी करते हैं। जबकि दुकानदारों को डस्टबिन में कचरा रखने को कहा गया है।
बरसात से पहले नालियों की सफाई
बरसात शुरू होने की पूर्व नालियों की सफाई नहीं भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न पंचायतों में पंचायत निधि से बनी नालियों की सफाई बरसात शुरू होने से पहले नहीं की जा रही है, जिससे नालियों में भरे कचरे के कारण जाम हुई नालियों से वर्षा का पानी ओवरफ्लो कर रास्ते में बहेगा। इस कारण ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी होगी। ग्रामीणों ने गलियों में बनी नालियों की बरसात से पहले सफाई कराने की मांग प्रखंड प्रशासन से की है।
अतिक्रमण की समस्या
नासूर बनती जा रही अतिक्रमण की समस्या भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न गांवों में अतिक्रमण की समस्या नासूर बनती जा रही है। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण बताते हैं कि नदी, तालाब, स्कूल, नहर, खेल मैदान, गलियों का अतिक्रमण किया जा रहा है। ग्रामीण गोपाल साह और बबन प्रसाद ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान के कागजी घोड़े दौड़ाए जा रहे हैं। लेकिन, धरातल पर लोग परेशान हो रहे हैं।
महादलित बस्ती में जलजमाव
बारिश होने पर महादलित बस्ती में जलजमाव रामपुर। बारिश होने पर प्रखंड की बेलांव पंचायत की महादलित बस्ती में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। वैसे तो सूखा के मौसम में भी मुख्य मार्ग पर गंदा पानी बहता है, जिससे आने-जाने में परेशानी हो रही है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस पीसीसी पथ पर जलजमाव बना हुआ है, वहां करीब दो दर्जन से अधिक घर का पानी गिरता है। पहले निजी भूमि पानी गिरता था।
गंदे पानी की समस्या
दहार में जलनिकासी के लिए नहीं बनी नाली अधौरा। प्रखंड के दहार गांव में नाली का निर्माण नहीं कराया गया है। इस कारण सूखे के मौसम में भी गलियों में गंदा पानी पसरा हुआ है। जलनिकासी का प्रबंध नहीं किए जाने से बरसात के दिनों में ग्रामीणों की परेशानी बढ़ जाती है। अभी स्थिति यह है कि इस गली से बच्चे व बुजुर्ग काफी परेशानी झेलकर रास्ता तय कर रहे हैं। पैर फिसलने पर वह चोटिल भी हो रहे हैं। (भभुआ से हिन्दुस्तान टीम)
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


