Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsWater Crisis in Villages PHED and Panchayats Establish Water Tanks Amid Summer Challenges
किसी वार्ड में एक तो किसी में लगी हैं दो पानी टंकियां

किसी वार्ड में एक तो किसी में लगी हैं दो पानी टंकियां

संक्षेप:

भगवानपुर प्रखंड में गर्मी के मौसम में पानी की कमी से ग्रामीण परेशान हैं। पीएचईडी ने कुछ वार्डों में एक और कुछ में दो सिंटेक्स टंकी स्थापित की हैं। जहां एक टंकी है, वहां पानी की किल्लत हो रही है। पंचायत मुखिया ने बताया कि नल-जल योजना के तहत टंकियां स्थापित की गई हैं, लेकिन पानी की खपत के अनुसार समस्या बनी हुई है।

Dec 02, 2025 07:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

वार्डों में पीएचईडी ने दो व पंचायतों ने स्थापित की है एक पानी टंकी अब नल-जल योजना पीएचईडी के जिम्मे, गर्मी में होती है दिक्कत (बोले भभुआ) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की विभिन्न गांवों में सात निश्चय योजना के तहत कुछ वार्डों में एक और कुछ में दो सिंटेक्स टंकी लगाई गई है। प्रखंड की रामगढ़, सरैयां, टोड़ी, जैतपुर कला आदि पंचायतों के अधिकतर गांव पहाड़ की तलहटी में बसे हैं, जहां गर्मी के मौसम में भू-जल स्तर खिसकने से चापाकल भी पानी उगलना बंद कर देते हैं। ऐसी स्थिति में उक्त पंचायतों के गांव में गर्मी में पेयजल की किल्लत से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इन पंचायतों के गांव में लोगों को पीने वाला पानी से लेकर मवेशियों को भी पानी पिलाने की आवश्यकता पड़ती है। ऐसी स्थिति में एक समान आबादी वाले वार्डों में एक सिंटेक्स की टंकी के पानी की खपत के अनुसार कम पड़ जाता है। इससे ग्रामीणों को पानी की किल्लत की समस्या होती है। ग्रामीणों सुदर्शन राम व गोपाल कुमार ने बताया कि जिस वार्ड में नल-जल योजना से दो सिंटेक्स टंकी स्थापित की गई हैं, उस वार्ड में तो गर्मी के मौसम में पानी की दिक्कत नहीं होती है, लेकिन जिस वार्ड में एक टंकी है, वहां के ग्रामीणों को गर्मी के दिनों में पानी के लिए परेशानी झेलनी पड़ती है। इस बारे में पंचायत के मुखियों का कहना है कि जिस वार्ड में एक सिंटेक्स टंकी लगी है, वहां की पंचायत द्वारा स्थापित की गई है। जिस वार्ड में दो सिंटेक्स टंकी वाली नल-जल योजना है, वहां पीएचईडी द्वारा लगवायी गयी है। उन्होंने बताया कि पंचायत द्वारा वार्डों में नल-जल योजना की राशि से अधिक रुपया पीएचईडी को खर्च करने के लिए दिए गए थे। फोटो- 02 दिसंबर भभुआ- 6 कैप्शन- भगवानपुर प्रखंड के सरैयां गांव के पास नल-जल योजना से स्थापित एक पानी टंकी।