
नल-जल योजना की टंकी से नहीं मिल रहा पानी
संक्षेप: (पेज चार) फसल को नुकसान पहुंचा रहे जंगली जानवर फसल को नुकसान पहुंचा रहे जंगली जानवर फसल को नुकसान पहुंचा रहे जंगली जानवर
(पेज चार) भगवानपुर। प्रखंड की जैतपुर कला पंचायत के धरचोली गांव में सामुदायिक भवन के पास नल-जल योजना की टंकी से एक माह से ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है। इससे उन्हें परेशानी हो रही है। खाना पकाने, स्नान करने, कपड़ा धोने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीण उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मोटर की मरम्मत नहीं कराए जाने से टंकी से पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने इसकी मरम्मत कराने की मांग पंचायती राज विभाग से की है। ब्रेकर से बाइक चालकों को हो रही परेशानी अधौरा। भभुआ-अधौरा मुख्य सड़क में जगह-जगह ब्रेकर होने की वजह से बाइक चालकों को परेशानी हो रही है।

जब ब्रेकर पर बाइक उछलती है, तब दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इससे कमर में दर्द भी होता है। मरीज को बाइक से भभुआ ले जाने या उन्हें वापस लाने में परेशानी होती है। गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। अधौरा के ग्रामीणों ने ब्रेकर हटवाने की मांग जिला प्रशासन से की है। पुलिया चौड़ी हो जाती तो नहीं लगता जाम रामपुर। प्रखंड मुख्यालय से गुजरी सोन उच्च स्तरीय मुख्य नहर के बेलांव में सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित पुलिया की चौड़ाई कम होने से यहां अक्सर जाम लगता है। कभी-कभी तो वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। ग्रामीणों कन्हैया सिंह व धर्मपाल सिंह का कहना है कि अगर पुलिया का नए सिरे से निर्माण कराकर इसकी चौड़ाई बढ़ा दी जाती तो जाम की समस्या से कुछ हद तक मुक्ति मिल जाती। बेलांव के वकील सिंह का कहना है कि यहां चेनारी, कुदरा, भभुआ से लोग वाहन लेकर आते-जाते हैं। कई गांवों के लोग बाजार करने आते हैं। सड़कों पर हाई स्पीड में चला रहे हैं वाहन रामपुर। प्रखंड की सड़कों पर सिर्फ दोपहिया ही नहीं, अन्य वाहन भी हाई स्पीड में चलाए जा रहे हैं। अगर ट्रक खाली है तो उसकी स्पीड भी कम नहीं होती। हाइवा, डंपर व ट्रैक्टर भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। बालू लदे वाहन की स्पीड देख सकते हैं। ट्रैफिक नियम को लेकर समय-समय पर आमजनों व चालकों को जागरूक करने के बावजूद तेज रफ्तार में वाहन चलाने से चालक बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद भी वह नहीं मान रहे हैं। बेलांव में बस स्टैंड नहीं रहने से परेशानी रामपुर। प्रखंड में बस स्टैंड का निर्माण अब तक नहीं किया गया है, जिससे ऑपरेटर अपने वाहनों को सड़क व फुटपॉथ पर खड़ा कर यात्रियों को सवार करने व उतारने का काम करते हैं। इससे सड़क जाम हो जाती है। दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है। यात्री शेड बाजार से दूर है। इसलिए वह भी बसों के आने का इंतजार सड़क पर खड़े होकर करते हैं। बाजार से ही यात्री वाहनों में सवार होकर गंतव्य स्थानों पर जाते हैं। नाली निर्माण नहीं होने से आमजन परेशान अधौरा। प्रखंड मुख्यालय अधौरा की गलियों में नाली का निर्माण नहीं कराए जाने से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जब भी बारिश होती है गलियों में वर्षा का पानी जमा हो जाता है। सूखे के मौसम में भी घरों से निकलनेवाला गंदा पानी रास्ते में बहता है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत होती है। सबसे ज्यादा परेशानी गांव के वृद्ध व बच्चों को होती है। उन्हें फिसलकर गिरकर चोटिल होने की आशंका रहती है। गलियों में अतिक्रमण से परिचालन प्रभावित भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय भगवानपुर गांव की अधिकतर गलियों में अतिक्रमण किए जाने से वाहनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। नाम नहीं छापने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि गलियों में छत का छज्जा, सीढ़ी और चबूतरे बना दिए गए हैं, जिससे गलियों की चौड़ाई कम हो गई है। पहले चारपहिया वाहन आसानी से आते-जाते थे। लेकिन, अब ई-रिक्शा, ऑटो, ठेला पर समान लाने में भी परेशानी हो रही है। फसल को नुकसान पहुंचा रहे जंगली जानवर भगवानपुर। प्रखंड की मकरीखोह और मोकरम पंचायत के कई गांवों के बधार में किसानों द्वारा सब्जी और अन्य फसलों की खेती की गई हैं। लेकिन, जंगली जानवर उनकी फसल को खाकर व पैरों से रौंदकर नष्ट कर रहे हैं, जिससे किसानों को आर्थिक क्षति हो रही है। किसानों को रात में जागकर फसल की रखवाली करनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि हिरण, नीलगाय, सांभर उनके खेत में ज्यादा आ रहे हैं। कचरा से गांवों में बीमारी की आशंका भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न पंचायतों में नियमित कूड़ों के उठाव की व्यवस्था नहीं है। इन गांवों की गलियों में जगह-जगह कचरा पड़ा हुआ है। इसमें से दुर्गंध निकल रही है, जिससे राहगीरों को आने-जाने व आसपास के लोगों को परेशानी होती है। बीमारी फैलने की भी आशंका बनी रहती है। नगर परिषद की तरह पंचायत स्तर पर भी सफाईकर्मी की नियुक्ति होने से गांव भी स्वच्छ रहने लगेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




