स्वच्छता पर प्रतिमाह 4 लाख खर्च के बाद भी गांवों में पसरा कचरा

Mar 01, 2026 09:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

पेज चार की बॉटम खबर पेज चार की बॉटम खबर स्वच्छता पर प्रतिमाह 4 लाख खर्च के बाद भी गांवों में पसरा कचरा प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश

स्वच्छता पर प्रतिमाह 4 लाख खर्च के बाद भी गांवों में पसरा कचरा

पेज चार की बॉटम खबर स्वच्छता पर प्रतिमाह 4 लाख खर्च के बाद भी गांवों में पसरा कचरा प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश गांवों में जहां तहां फैला हैं गंदगी व कचरा स्वच्छता कर्मियो पर प्रत्येक पंचायत में 42 हजार रुपए प्रति माह किया जाता हैं खर्च रामपुर, एक संवाददाता। राज्य सरकार द्वारा अतिमहत्वपूर्ण सात निश्चय योजना चलाया गया है। जिसमें एक स्वच्छता अभियान भी है, लेकिन, प्रखंड क्षेत्र के गांव-गांव में जगह-जगह फैला कचरा स्वच्छता का पोल खोल रहा है। जबकि क्षेत्र के नौ पंचायत को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रति माह करीब चार लाख रुपए खर्च किया जाता है।

इस बात से विभागीय पदाधिकारी जानकर भी अंजान बनें हुए हैं। अगर देखा जाए तो अधिकांश गांवों में जहां तहां कचरा फैला देखा जा सकता है। आप को बता दें कि क्षेत्र में कुल नौ पंचायत है। एक पंचायत में कचरा उठाव करने के लिए लाखों रुपए खर्च कर ईिरक्शा,ठेला,बेल्चा, टोपी, ड्रेस व कचरा प्रबंधन भवन बनवाया गया है। इसके अलावा नियमित कचरा उठाव के लिए एक एक वार्ड में दो-दो सफाई कर्मी रखें गए हैं। इसकी निगरानी करने के लिए एक पंचायत में एक पर्यवेक्षक बहाल किया गया है। इन सभी पर एक पंचायत में करीब 42 हजार रुपए प्रति माह खर्च किया जाता है। इसके अलावा वाहनों में तकनीकी खराबी आने के बाद उसकी मरम्मत करने पर भी सैकड़ों रुपए खर्च विभागीय पदाधिकारी द्वारा किया जाता है। इस प्रकार सभी पंचायतों के मिला कर स्वच्छता पर करीब प्रति माह 4 रुपए खर्च किया जाता है। इसके बाद भी गांवों में कचरा फैला हुआ है। प्रखण्ड में सार्वजनिक शौचालय से आमजन को कोई लाभ नहीं रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड को स्वच्छ बनाए रखने के लिए लोहिया स्वच्छता अभियान के द्वारा एक दर्जन से अधिक गांवों में सार्वजनिक शौचालय बनवाया गया है। इस शौचालय से ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। कारण कि संवेदक द्वारा शौचालय तो बनवाया गया लेकिन, वहां पर पानी की ब्यवस्था नहीं किया गया। इस स्थिति में उक्त शौचालय का लोगों द्वारा उपयोग नहीं किया गया। अब उपयोग होने से पहले ही बदहाल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त प्रकार के शौचालय प्रखंड परिसर के अलावा, नौहाटा,अकोढी, गम्हरियां,बसिनी,सबार,भितरीबाध,बिजरा सहित एक दर्जन से अधिक गांव में करीब एक एक लाख रुपए की लागत से बनवाया गया है । नौहाटा के धर्मपाल सिंह, गम्हरियां के नन्दन सिंह, विनोद सिंह ने बताया कि सरकार की उक्त योजना स्वच्छता को लेकर अच्छा पहल था। जिसके द्वारा तीन साल पहले बनवाया गया है। लेकिन, इसका निर्माण के दौरान संवेदक द्वारा गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा। जिसका परिणाम की इसका निर्माण के चन्द माह में ही बदहाल होने लगा। दुसरी बात रही कि कहीं भी उक्त शौचालय बनवाया गया हैं वहां पानी की ब्यवस्था नहीं किया गया। फोटो परिचय 01-भभुआ-14-प्रखंड के सबार स्वास्थ्य केंद्र परिसर में फेका गया कचरा

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।