Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsVoting Time Changed in Chainpur Kamur District Voter Awareness Training Conducted
चैनपुर में सात से पांच बजे तक होगा मतदान

चैनपुर में सात से पांच बजे तक होगा मतदान

संक्षेप:

(पेज तीन) विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

Oct 22, 2025 08:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

(पेज तीन) भभुआ। कैमूर जिले के चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के समय में परिवर्तन किया गया है। अब यहां सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। पहले प्रशासन द्वारा चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया था। जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम सुनील कुमार व एसपी हरिमोहन शुक्ला ने चैनपुर निर्वाची पदाधिकारी के साथ गहन विचार-विमर्श के बाद चैनपुर में मतदान के समय में परिवर्तन किया गया। मतदाता जनजागरूता को लेकर दिया प्रशिक्षण रामपुर। प्रखंड बहुउद्देशीय भवन में मतदाता जनजागरूता को लेकर विकास मित्र व टोला सेवकों को बुधवार को प्रशिक्षण दिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने कहा कि आपलोग अपने पोषक क्षेत्र में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करें, ताकि शत-प्रतिशत मतदान हो सके। आम मतदाताओं को बताएं कि बिना किसी भय के मतदान करें। किसी के दबाव या लालच में आकर मतदान नहीं करना है। मतदाताओं की सुरक्षा में पुलिस कर्मी जुटे हैं। अगर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए कोई दबाव देता है, लालच देता है या किसी अन्य हथकंडे को अपनाता है, तो उसकी सूचना दें, पुलिस कार्रवाई करेगी। मौके पर बीडीओ दृष्टि पाठक, बीपीएम अनिल कुमार चौबे आदि थे। विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार भभुआ। विधानसभा चुनाव के दौरान जांच के दौरान रतवार चेकपोस्ट से पुलिस ने 3.960 लीटर विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज राहुल कुमार चैनपुर का निवासी है। उसकी मेडिकल जांच कराते हुए उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में गयी पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। वह पीठ पर बोरी लेकर आ रहा था। जांच की गई तो उसमें शराब मिली। हि.प्र.