Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsVoting Preparations in Rampur 67048 Voters Set for November 11 Elections
रामपुर के 67048 मतदाता कर सकेंगे मतदान

रामपुर के 67048 मतदाता कर सकेंगे मतदान

संक्षेप:

(पेज तीन) चुनाव में जांच के दौरान दो आरोपित गिरफ्तारचुनाव में जांच के दौरान दो आरोपित गिरफ्तारचुनाव में जांच के दौरान दो आरोपित गिरफ्तार

Nov 01, 2025 08:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

(पेज तीन) रामपुर। विधानसभा चुनाव में प्रखंड के 67048 मतदाता 11 नवंबर को मतदान कर सकेंगे। प्रशासनिक स्तर पर चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में है। मतदान दल, सेक्टर अधिकारी, कर्मी प्रशिक्षित किए जा चुके हैं। मतदाता जागरूकता अभियान भी जोरशोर से चलाया जा रहा है। लोकसभा चुनाव से इस विधानसभा चुनाव में एक हजार मतदाता कम हो गए हैं। जो मतदाता यहां नहीं रहते हैं, दूसरी जगह की मतदाता सूची में उनका नाम शामिल है या जिनकी मृत्यु हो गई है, उनका नाम सूची से हटाया गया है। चुनाव में जांच के दौरान दो आरोपित गिरफ्तार भगवानपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहे जांच अभियान के दौरान भगवानपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम दो आरोपितों को गिरफ्तार किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने गश्ती के दौरान बाइक पर सवार दो तस्करों को 20 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में भगवानपुर थाना क्षेत्र के किनरचोला गांव के अरुण कुमार व रंजन कुमार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दोनों को रमावतपुर गांव के मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।