
कई गांवों के मतदाता दूसरे गांव के बूथ पर जाते हैं वोट देने
भगवानपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव के दौरान कई गांवों के मतदाताओं को दूसरे गांवों में मतदान करने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बीमार और गर्भवती महिलाएं खेतों में धान की फसल और बारिश के कारण मतदान केंद्र तक पहुंचने में परेशानी महसूस करती हैं। प्रशासन ने सहायता के लिए स्वयंसेवकों की व्यवस्था की है।
बीमार और गर्भवती महिलाओं को खेत के रास्ते जाने में हो सकती है परेशानी पंचायत चुनाव में 500 की संख्या पर गांव में ही मतदान केंद्र स्थापित होते हैं भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के कई ऐसे गांव हैं, जहां के मतदाता दूसरे गांवों के मतदान केंद्र पर वोट देने जाते हैं। क्योंकि इनके गांवों में मतदान केंद्र नहीं बनाया गया है। ऐसा लोकसभा और विधानसभा चुनाव में होता है। भगवानपुर प्रखंड के बेल्डी गांव के कुछ मतदाता किनरचोला और कुछ बखारवान गांव के मतदान केंद्र पर, भैरवपुर के मतदाता गोबरछ और बल्लीपुर मतदान केंद्र, बभनी के मतदाता टोड़ी के मतदान केंद्र, सावजकुंडी के मतदाता अरारी मतदान केंद्र पर, निबिया के मतदाता भगवानपुर मतदान केंद्र पर, नावागांव और जलईबार के मतदाता कसेर मतदान केंद्र पर, चाकेडिहरा के मतदाता घोषा मतदान केंद्र पर वोट देने आते-जाते हैं।

चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के भगवानपुर प्रखंड में 11 नवंबर को मतदान होगा। उक्त गांव के मतदाताओं को खेतों में लगी धान की फसल और बारिश होने पर आर-पगार होते हुए डेढ़ से दो किलोमीटर दूरी तय कर मतदान केंद्र पर वोट देने जाना पड़ेगा। इससे बीमार और गर्भवती मतदाताओं को वोट देने आने-जाने में दिक्कत हो सकती है। वृद्ध व शरीर से कमजोर और गर्भवती महिलाओं में गिरने का भय बना रहता है। हालांकि जिला प्रशासन ने ऐसे मतदाताओं की सहायता के लिए हर बूथ पर महिला-पुरुष स्वयंसेवकों की सेवा लेगा। सावजकुडी के सर्वदेव मिश्र व भैरवपुर के दीपक सिंह बताते हैं कि पहले गांव में सरकारी भवन नहीं थे। लेकिन, अब स्कूल और सामुदायिक भवन बन गए हैं। लेकिन, पंचायत चुनाव में 500 मतदाताओ पर मतदान केंद्र बनाए जाने के नियम के तहत वार्ड स्तर पर गांव में मतदान केंद्र बनने पर वोट देने की सुविधा मिल जाती है। लेकिन, लोकसभा और विधानसभा चुनाव में 1200 मतदाताओं पर मतदान केंद्र बनाए जाने से गांव में मतदान केंद्र नहीं बन सके हैं। मतदान करने के लिए दूसरे गांव के मतदान केंद्र पर आना-जाना पड़ता है, जिससे परेशानी होती है। स्टैंड एलॉन फोटो का कैप्शन फोटो- 01 नवंबर भभुआ- 11 कैप्शन- जागरूक हों मतदाता: विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को हर घर दस्तक अभियान चलाया। इस दौरान महिला-पुरुष मतदाताओं को 11 नवंबर को मतदान करने के लिए आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका और जीविका दीदियों द्वारा जागरूक किया गया। उन्हें मतदान करने के महत्व और मतदान करने के फायदे भी बताए गए। कैमूर के गांव में शनिवार को महिला-पुरुष मतदाताओं को जागरूक करतीं महिला कर्मीं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




