
सेविकाओं ने हर घर दस्तक देकर चलाया जागरूकता अभियान
संक्षेप: भभुआ में स्वीप कार्यक्रम के तहत, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने हर घर दस्तक अभियान चलाया। उनका उद्देश्य मतदान प्रतिशत को बढ़ाना है। सेविकाओं ने मतदाताओं को 11 नवंबर को मतदान करने के लिए प्रेरित किया और मताधिकार के महत्व को समझाया। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदा प्रतिशत बढ़ाने को लेकर कर रही हैं जागरूक सेविका-सहायिकाओं ने वोटरों को 11 नवम्बर को मतदान करने की अपील की (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। पिछले विधानसभा चुनाव से ज्यादा मतदान कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन व्यापक मतदाता जागरूकता चला रहा है। स्वीप कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिले में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं द्वारा हर घर दस्तक अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कम वोट प्रतिशत वाले क्षेत्रों में मतदाताओं को मताधिकार के प्रति जागरूक किया गया। हर घर दस्तक अभियान के तहत सेविका-सहायिकाओं ने मतदाताओं को 11 नवम्बर को अधिक से अधिक संख्या में मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

सेविका-सहायिकाओं ने घर-घर जाकर मतदाताओं से सीधा संपर्क किया। उन्होंने मतदाताओं को मतदान के अधिकार का महत्व समझाया और उन्हें बिना किसी भय या प्रलोभन के अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को मतदान की तिथि और समय के बारे में भी जानकारी दी। जागरूकता अभियान के दौरान दिव्यांग मतदाताओं और बुजुर्गों के लिए मतदान केंद्र पर उपलब्ध विशेष सुविधाओं (जैसे व्हीलचेयर) के बारे में बताया गया। फोटो 01 नवंबर भभुआ- 7 कैप्शन- भगवानपुर में शनिवार को हर घर दस्तक अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलातीं महिला कर्मी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




