
कुड़ारी पंचायत में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया
रामपुर के कुड़ारी पंचायत में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया, जिसमें बसपा के महासचिव विकास सिंह ने ग्रामीणों और युवाओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्हें प्रपत्र छह भरने...
पात्र युवाओं और ग्रामीणों को नाम जोड़वाने के लिए किया प्रेरित ग्रामीणों को मतदाता सूची व प्रपत्र छह कराया जा रहा है उपलब्ध (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की कुड़ारी पंचायत में बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसका नेतृत्व बसपा के प्रदेश महासचिव व जिला पार्षद विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने किया। उन्होंने पात्र युवाओं व ग्रामीणों से प्रपत्र छह भरकर बीएलओ के पास जमा कर अपना नाम मतदाता सूची में जोड़वाने के लिए प्रेरित भी किया गया। इसके लिए उन्हें मतदाता सूची और प्रपत्र छह उपलब्ध कराकर कहा गया कि सूची में अपना नाम न मिले तो नाम जोड़वाने के लिए दावा-आपत्ति जरूर करें।

उन्होंने बताया कि चार दिनों से यह अभियान चलाया जा रहा है। काफी लोग फॉर्म भर रहे हैं। क्योंकि उन्हें मताधिकारी से लोकतंत्र की मजबूती और ईिपक कार्ड से होनेवाले फायदे के बारे में भी बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर ने वोट देने का अधिकार दिया हैं और इसे कोई छीन नहीं सकता है। अगर ऐसा होता है, तो हम होने नहीं देंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें यह जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक ई. रामजी गौतम एवं प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने दी है। मौके पर भभुआ विधानसभा अध्यक्ष पीताम्बर कुमार, रविकांत सिंह पटेल, लखन सिंह, महेंद्र मल्लाह, विकास सिंह, मनीष शर्मा, मजहर अंसारी, अनिल राम, आबिद अंसारी, उपेंद्र राम, सुशील राम, रामप्रवेश राम, ओमप्रकाश राम, भीम पासवान, कामेश्वर राम, सुनील कुशवाहा, देवमूरत पासवान, पंकज राम, उमेश कुमार, धनजी ठाकुर, असरू राम, कमलेश राम, प्रियांशु राम, प्रदीप गुप्ता आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


