Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsVolunteers Assigned for Voters Over 85 to Ensure Accessible Voting
वृद्ध वोटर की सुविधा के लिए हर बूथ पर रहेंगे स्वयंसेवक

वृद्ध वोटर की सुविधा के लिए हर बूथ पर रहेंगे स्वयंसेवक

संक्षेप:

भभुआ में 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने हर मतदान केंद्र पर स्वयंसेवक तैनात करना शुरू किया है। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए रैम्प और व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं...

Oct 15, 2025 09:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

85 वर्ष से ज्यादा उम्र के वोटर के लिए स्वयंसेवको की टैगिंग शुरू पीडब्ल्यूडी कोषांग में स्वयंसेवकों को किया जा रहा है सूची सूचीबद्ध (पेज तीन) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। जिले के 85 वर्ष से ज्यादा उम्र के मतदाताओं की सुविधा के लिए हर मतदान केंद्र पर एक स्वयंसेवक का जिला प्रशासन प्रबंध करना शुरू कर दिया है। पीडब्ल्यूडी कोषांग में स्वयंसेवकों का नाम आने लगा हैं, जिन्हें कोषांग के अधिकारी व कर्मी मतदान केंद्र से जोड़ने का काम शुरू कर दिए हैं। दिव्यांग एवं 85 वर्ष से ज्यादा उम्र के मतदाताओं के लिए बूथों पर व्हीलचेयर, रैम्प की व्यवस्था की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उनके सहयोग एवं सुगम मतदान कराने के लिए हर बूथ पर एक स्वयंसेवक को टैग किया जा रहा है। इसकी जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दी और बताया कि विधानसभा चुनाव में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। बूथ अब भूतल पर बनाए जा रहे हैं, ताकि चढ़ाई-उताराई से मतदाताओं को परेशानी नहीं हो सके। ऐसे मतदाता आसानी से मतदान कर सकें। 85 साल से अधिक उम्र वाले मतदाता घर से ही वोट डाल सकेंगे। इसके अलावा महिला मतदान कर्मियों की ड्यूटी उनके घर के आसपास लगेगी और मतदान संपन्न होने के बाद उन्हें सरकारी वाहन से घर भेजा जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि बूथ की व्यवस्था इस बार पूरी तरह से मतदाताओं की सुविधा के मुताबिक की जा रही है। खासकर बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए रैंप और बैठने की जगह की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। 85 साल से अधिक उम्र वाले मतदाता अपने घर पर ही मतदान कर सकेंगे। इसके लिए विशेष टीम तैयार की गई है, जो समय पर घर जाकर उनका मतदान कराएगी। बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं फॉर्म ऐसे मतदाता अगर मतदान केन्द्र तक जाने में असमर्थ हैं तो वह बीएलओ के माध्यम से प्रपत्र- 12 भरकर कोषांग या निर्वाची पदाधिकारी को दे सकते हैं। उनका मतदान घर पर ही पोस्टल बैलेट के माध्यम से कराया जाएगा। बुजुर्ग नागरिकों, दिव्यांगजनों और सेवा मतदाताओं के लिए डाक मतपत्र सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इन मतदाताओं को फॉर्म 12 भरकर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के माध्यम से अपने रिटर्निंग ऑफिसर को जमा करना होगा। इसके बाद नामित मतदान दल उनके घर जाकर डाक मतपत्र एकत्र करेंगे।