कैमूर सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में विजन क्लब की जीत

Feb 20, 2026 08:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

जीत का यह मुकाबला विजन क्रिकेट एकेडमी और स्टार क्रिकेट क्लब के बीच हुआ, जिसमें विजन ने 2 विकेट से जीत हासिल की। आदित्य सिंह ने नाबाद 28 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच बने। स्टार की टीम 83 रन पर सिमट गई थी। विजन ने 20.4 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

कैमूर सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में विजन क्लब की जीत

स्टार क्रिकेट क्लब को दो विकेट से हराकर जीता दिलचस्प मुकाबला आदित्य सिंह की जुझारू पारी बनी जीत की कुंजी, बने प्लेयर ऑफ द मैच (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जगजीवन स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए कैमूर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में विजन क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टार क्रिकेट क्लब को दो विकेट से पराजित कर दमदार जीत दर्ज की। गेंदबाजों के दबदबे और अंत तक चले संघर्ष ने मैच को बेहद रोमांचक बना दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 20.2 ओवर में मात्र 83 रन पर सिमट गई।

संतोष 18, ओमप्रकाश बिंद 15 और अजीत 14 रन बनाकर कुछ हद तक संघर्ष कर सके। विजन की ओर से अनुशासित गेंदबाजी का नजारा देखने को मिला। सुधांशु रंजन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए, जबकि निशू और प्रांजुल ने 2-2 विकेट हासिल किए। आदर्श पटेल और कृष कुमार ने भी 1-1 विकेट लेकर स्टार की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई। विजन की टीम 84 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी। स्टार के गेंदबाजों ने कड़ी टक्कर दी। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे, जिससे मुकाबला आखिरी ओवर तक खिंच गया। दबाव भरे माहौल में आदित्य सिंह ने धैर्य और संयम का परिचय देते हुए नाबाद 28 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। शिवम ने 24 रन जोड़कर उनका अच्छा साथ दिया। विजन ने 20.4 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। स्टार की ओर से शशीकांत वर्मा ने 3 विकेट झटके, जबकि ओमप्रकाश बिंद और तौफीक सिद्दीकी ने 2-2 विकेट लेकर मैच को रोमांचक बनाए रखा। जुझारू और मैच जिताऊ पारी के लिए आदित्य सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। संघ के सचिव अजय कुमार सिंह ने उन्हें ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। आयोजकों ने बताया कि शनिवार को इसी मैदान पर मां मुंडेश्वरी क्रिकेट क्लब और मेंटोर क्रिकेट एकेडमी के बीच मुकाबला होगा। फोटो- 20 फरवरी भभुआ- 10 कैप्शन- भभुआ शहर के जगजीवन स्टेडियम में शुक्रवार को मैच खेलते विजन क्रिकेट एकेडमी व स्टार क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी। फुटबॉल टूर्नामेंट को ले बैठक आयोजित भगवानपुर। मां मुंडेश्वरी जिला स्तरीय महिला और पुरुष फुटबाल टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर रामगढ़ मैदान में ग्रामीणों और खेल प्रेमियों की शुक्रवार को बैठक हुई, जिसमें समिति की अध्यक्ष विनोद पांडेय ने बताया कि 28 फरवरी से 10 मार्च तक फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित होगी, जिसमें जिले की आठ टीमें भाग लेंगी। तीन दिवसीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट होगी। इसका उद्घाटन सासाराम संसदीय क्षेत्र के सांसद मनोज राम करेंगे। बैठक में मो अजीमुद्दीन, आकिब खान, अफजल सुल्तान, राजा पासी, मो. फरदीन, रामलाल कुशवाहा, धर्मेंद्र चंद्रवंशी, मो. शमीर, रेफरी जगराम शर्मा अब्बास, गुलाबचंद साह, असलम अली, मुकेश कुमार आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।