Bhabua News: जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज
Bhabua News: भभुआ में वार्ड चार निवासी अकबर अली ने अपने भाई रौशन अली के साथ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया है। इसके अलावा, चांदोरुइयां में एक महिला ने भी मारपीट की एफआईआर दर्ज कराई। विभिन्न स्थानों पर वाहन दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए हैं।

Bhabua News: भभुआ। शहर के वार्ड चार निवासी अकबर अली ने नगर थाना में आवेदन देकर भाई रौशन अली के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने वाले चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वार्ड एक के राजा अली, शक्ति अली, मंगर अली, भानू अली को नामजद किया गया है। नगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
महिला ने दर्ज करायी मारपीट की एफआईआर
भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के चांदोरुइयां के सुनील बिन्द की पत्नी रीना देवी ने गाली-ग्लोज करते हुए मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। उसने अपने ही गांव के अनिल बिन्द सहित तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया। नगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
दुर्घटनाओं में महिला सहित तीन लोग घायल
भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर हुई वाहन दुर्घटनाओं में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में कबार गांव निवासी गुड्डू कुमार, नखतौल के पंकज कुमार व मोकरी की उमरावती देवी शामिल हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां के चिकित्सक द्वारा इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज किया गया।
डुमरैठ गांव के ग्रामीण को सांप ने डसा
भभुआ। डुमरैठ गांव में घर के अंदर रखे मवेशियों को चारा लाने गए एक व्यक्ति को सांप ने काट लिया, जिससे वह बेहोश हो गया। पीड़ित 60 वर्षीय कपिलदेव चौधरी डुमरैठ गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि जिस स्थल पर मवेशियों का चारा रखा हुआ था, वहीं पर सांप छुपा हुआ था। आनन फानन में परिजनों द्वारा उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक द्वारा भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।
भूमि विवाद में मारपीट में पिता-पुत्र घायल
रामपुर। प्रखंड के अमांव गांव में भूमि विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्षों में हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गये। घायलों में अमाव गांव निवासी 65 वर्षीय राम आशीष सिंह, इनका 40 वर्षीय पुत्र राकेश सिंह तथा 30 वर्षीय छोटा पुत्र अरुण सिंह शामिल हैं। रामपुर पीएचसी में प्राथमिक उपचार कर उन्हें सदर अस्पताल भेज दिया गया। खेत में आर बांधने के विवाद में मारपीट हुई। तीन का इलाज चल रहा है। फोटो- 13 जुलाई भभुआ- 7 कैप्शन- रामपुर प्रखंड के अमांव गांव में भूमि विवाद में मारपीट की घटना के बाद सोमवार को सदर अस्पताल में इलाज कराने आए घायल。
इंग्लैंड से टेस्ट मैच जीतने पर खेलप्रेमी खुश
भगवानपुर। स्थानीय प्रखंड के क्रिकेट प्रेमियों ने इंग्लैंड में खेले गए महिला के भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम इंडिया के 270 रनों से जीत पर खुशी व्यक्त की है। खेल प्रेमी विजय शंकर पांडेय, सुनील अग्रवाल, विजय लाल आदि ने बताया कि भारत की महिला क्रिकेट टीम ने कप्तान हरमनप्रीत के नेतृत्व में सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। भारतीय क्रिकेट टीम का पलरा पूरे मैच में भारी रहा। कैप्शन- भभुआ के परसियां गांव के पास चल रहे चातुर्मास महायज्ञ के दौरान आरती में शामिल महिलाएं।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


