Bhabua News: भूत प्रेत को ले मारपीट में देवर-भाभी घायल

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: (पेज तीन) प्रबंधक और कर्मियों के खिलाफ दिया आवेदनप्रबंधक और कर्मियों के खिलाफ दिया आवेदनप्रबंधक और कर्मियों के खिलाफ दिया आवेदन

Bhabua News: भूत प्रेत को ले मारपीट में देवर-भाभी घायल

Bhabua News: (पेज तीन) भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के सोनडिहरा गांव में भूत-प्रेत के विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले की एफआईआर दर्ज कराई गई है। गुलाब चन्द्र गोंड की पत्नी गीता देवी ने नगर थाना में अपने ही गांव के महेन्द्र राम वह अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैं।

भूत-प्रेत विवाद

दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उसके देवर संजय कुमार गोंड को गांव के महेन्द्र राम ने बुलाया और बोला कि तुमने हमारे बहू को भूत लगा दिया है। इंकार करने पर मारपीट करने लगे। आवाज सुनकर जब उसकी भाभी गीता देवी वहां गयी तो उसके साथ भी मारपीट की गई। उसने गले का लॉकेट व मंगलसूत्र छिनने का आरोप लगाया है। नगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

मारपीट का दूसरा मामला

हि.प्र. प्रबंधक और कर्मियों के खिलाफ दिया आवेदन भभुआ। एक वाटर पार्क के प्रबंधक और कर्मियों के खिलाफ मारपीट करने और दूसरी चाबी से लॉकर खोलकर पैसा ले लेने का आरोप लगाते हुए सदर थाना में आवेदन दिया गया है। घायल मोहनियां निवासी सोनू कुमार शुक्रवार को थाने में आवेदन देकर कहा है कि कपड़ा उतारकर लॉकर में रखकर वह वाटर पार्क में स्नान करने चला गया। पैंट की जेब में 9800 रुपया भी था। जब वापस आया तो पैसा नहीं था। दूसरी चाबी से लॉकर खोलकर कपड़े से पैसा निकालने का आरोप लगाया। शोरगुल सुन स्टाफ भी पहुंच गए। मैनेजर से सीसीटीवी कैमरा का फुटेज दिखाने को कहातो इंकार करते हुए मारपीट करने लगे। वह घायल हो गया। उसने भभुआ थाना पर आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

सामान्य प्रश्न

सोनडिहरा गांव में भूत-प्रेत के विवाद के कारण क्या हुआ?
भूत-प्रेत के विवाद के कारण मारपीट हुई और गीता देवी ने एफआईआर दर्ज कराई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।