आपसी विवाद में हुई मारपीट, मां-बेटा घायल
(पेज तीन) आरोपित की गिरफ्तारी को पहुंचे सोनभद्र पुलिसआरोपित की गिरफ्तारी को पहुंचे सोनभद्र पुलिसआरोपित की गिरफ्तारी को पहुंचे सोनभद्र पुलिस

(पेज तीन) भभुआ। कुढ़नी थाना क्षेत्र के कम्हारी गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में मां-बेटा घायल हो गए। घायलों में कम्हारी गांव निवासी भोला शर्मा की 45 वर्षीया पत्नी इंदु देवी एवं 26 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार शामिल हैं। घायल इंदु देवी ने बताया कि वह घर पर नहीं थी। उसका बेटा घर में था। उसके स्वजन द्वारा घर में रखे ड्राम को छुपाकर कहीं रख दिया गया था। जब चंदन पूछने गया तो गाली-ग्लौच किया जाने लगा। विरोध करने पर चंदन और उसके के साथ मारपीटकर उसे घायल कर दिया गया। इस संबंध में कुढ़नी थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना पुलिस को मिली थी।
पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि यह पारिवारिक मामला है। अभी तक थाने में आवेदन नहीं पड़ा है। आवेदन देने पर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई करेगी। पटेल चौक से शराब के साथ आरोपितों को पकड़ा भभुआ। शहर के पटेल चौक से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 90 पीस देसी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तस्करों की बाइक भी जब्त की है। उत्पाद थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाजों में सोनहन थाना क्षेत्र के जगेबरांव गांव निवासी रामलाल साह के 30 वर्षीय पुत्र संपत साह तथा कुदरा थाना क्षेत्र के नेवरास गांव निवासी बबन सिंह के 33 वर्षीय पुत्र उमेश सिंह शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यूपी की ओर से आ रहे बाइक सवार को रोककर जांच की गई। बाइक से 90 पीस ब्लू लाइन देसी शराब मिली। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बाइक व शराब को अपने कब्जे में लेकर थाने लेकर आई। दोनों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दुर्घटनाओं में महिला सहित चार लोग घायल भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में भभुआ शहर के वार्ड 11 की सान्वी कुमारी, नवगढ़ के राजन कुमार, वार्ड 10 के आनंद शंकर सिंह व भभुआ के उदय उपाध्याय शामिल हैं। सभी को सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक द्वारा उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज किया। हि.प्र. मारपीट में जमुआंव की महिला घायल भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गयी। घायल गीता देवी जमुआंव गांव की निवासी है। परिजनों द्वारा उसे सदर अस्पताल में लाया गया। चिकित्सक द्वारा उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज किया। महिला द्वारा मारपीट करने वालों के खिलाफ नगर थाना में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। हि.प्र. भभुआ पुलिस ने वारंटी को पकड़ा भभुआ। सदर थाने की पुलिस ने पूर्व के मामले में एक वारंटी को पकड़ा है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अजय पटेल उर्फ भोला पटेल भभुआ थाना क्षेत्र के महेसुआं गांव का निवासी है। उसके खिलाफ भभुआ थाना में मामला दर्ज है। उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत किया गया था। सदर अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच कराकर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। हि.प्र. आरोपित की गिरफ्तारी को पहुंचे सोनभद्र पुलिस भभुआ। यूपी के सोनभद्र थाने की पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कैमूर पहुंची और भभुआ थाने से सहयोग मांगा। सोनभद्र थाना के एसआई रमेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि भभुआ वार्ड 3 निवासी कृष्ण गुप्ता के पुत्र सतीश गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए उनकी टीम यहां आई है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट मामले में सोनभद्र थाना में मामला दर्ज है। आरोपित के खिलाफ कोर्ट वारंट जारी हुआ है। पेड़ गिरने से वकीलों के शेड क्षतिग्रस्त भभुआ। कचहरी परिसर स्थित एसडीओ कोर्ट से सटे रविवार को काफी पुराना पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से अधिवक्ताओं के लगे शेड में रखी कुर्सी व टेबल क्षतिग्रस्त हो गये। हालांकि रविवार होने की वजह से शेड में कोई वकील नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हि.प्र.
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


