मारपीट में भदारी का ग्रामीण हुआ घायल

Jan 01, 2026 08:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

भभुआ के भदारी गांव में आपसी विवाद के चलते एक ग्रामीण घायल हुआ। घायल सोनू कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मेला से गुम हुई बच्ची को 10 मिनट में बरामद किया गया। एक युवक बाइक पलटने से घायल हुआ और एक किशोर साइकिल से गिरकर जख्मी हुआ।

मारपीट में भदारी का ग्रामीण हुआ घायल

भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के भदारी गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक ग्रामीण घायल हो गया। घायल सोनू कुमार भदारी गांव का निवासी है। उनके परिजनों द्वारा उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां के चिकित्सक द्वारा उसे भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। इस मामले में नगर थाने की पुलिस जांच-पड़ताल करते हुए कानूनी कार्रवाई कर रही हैं। हि.प्र. मेला से गुम हुई बच्ची दस मिनट में बरामद भभुआ। पहली जनवरी को शहर के हवाई अड्डा मेला से गुम हुई बच्ची को नगर थाने की पुलिस ने दस मिनट में बरामद कर परिजनो के हवाले कर दिया।

नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार द्वारा बताया गया कि हवाई अड्डा मेला में शहर के वार्ड एक निवासी दीपक शर्मा की पुत्री पिहु कुमारी अपनी मां रानी देवी के साथ घूमने आयी थी, जो भीड़ में गुम हो गयी। सूचना मिलने पर 10 मिनट बाद उसे बरामद कर लिया गया। हि.प्र. बाइक पलटने से युवक हुआ घायल अधौरा। तेल्हाड़ कुंड से पिकनिक मनाकर लौटने के दौरान करर के पास बाइक से गिरकर भभुआ का एक युवक घायल हो गया। घायल 22 वर्षीय सरोज कुमार अपने मित्र के साथ पिकनिक मनाने आया था। उसे उसके मित्र अपने साथ दूसरे गाड़ी पर बैठाकर भभुआ लेकर चले गए। उसके मित्र निशांत कुमार ने बताया कि चक्का के आगे छोटा पत्थर पड़ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और सरोज घायल हो गया। साइकिल से गिरकर किशोर जख्मी चैनपुर। थाना क्षेत्र के खरिगावां बाजार के मोड़ पर साइकिल से गिरकर एक किशोर घायल हो गया। घायल प्रत्युष कुमार बाजार में सब्जी खरीदने जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर उसकी साइकिल के आगे एक बकरी आ गई। उससे बचने के दौरान उसकी साइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वह घायल हो गया। उसके घाव की ड्रेसिंग आसपास के लोगों ने निजी अस्पताल में कराई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।