बरसात को ले खपरैल और झोपड़ी को करने लगे दुरूस्त
ग्रामीण बारिश से पहले अपने कच्चे मकानों की छतों की मरम्मत में जुट गए हैं। कोई दरारों को मिट्टी और भूसे से भर रहा है, और कोई खपरैल बदल रहा है। गांव के लोग सुरक्षित स्थलों को तैयार कर रहे हैं, जैसे गोसाला, ताकि बारिश के दौरान पानी अंदर न जा सके।

कोई कच्चा मकान में मिट्टी और भूसा का लेप लगा रहे तो खपरा बदल रहा घास-फूंस से ढंककर उसके उपर से प्लास्टिक डाल रहे हैं वनवासी (पेज चार) अधौरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के लोग बरसात से पहले खपरैल और झोपड़ी को दुरुस्त करने में जुटे हैं। कोई कच्चे मकान में उभरी दरारों को मिट्टी और भूसे के लेप से भर रहा है, तो कोई टूटे हुए खपरैल को बदलने और कोई सड़े बांस-बल्लियों को बदलकर नया लगा रहा है, ताकि बारिश होने पर पानी रिसकर कमरे के अंद नहीं जा सके।
कच्चे मकानों की छत की मरम्मत
इसी तरह के सुरक्षित स्थल के रूप में गोसाला को भी तैयार कर रहे हैं। बड़गांव खुर्द गांव में शुक्रवार को खपरैल घर को सुरक्षित करने में जुटी चंदा कुमारी ने बताया कि नया खपरा लगा देने से वर्षा का पानी अंदर में नहीं टपकेगा और कोई सामान भींगकर नष्ट नहीं नहीं होगा। मिस्त्री राजनाथ उरांव ने बताया कि खिसके हुए खपरैल को सही जगह पर सेट करने में समय लग रहा है। हालांकि चटके हुए खपरैल की जगह नया लगा दे रहे हैं।
सुरक्षित स्थलों की तैयारी
अधौरा उरांव टोला के पार्वती देवी ने अंगुली से इशारा करते हुए बताया कि इसी मिट्टी के मकान में रहते हैं। दीवार की दरारों को बंद करने के लिए मिट्टी और पुआल (भूसे) का लोंदा बनाकर भर रहे हैं। कुछ लोग सीमेंट और रेत का हल्का घोल भी लगाकर दरार को भर रहे हैं। नरेश उरांव ने बताया कि फूस या पुआल को अच्छी तरह झाड़ कर नए फूंस की एक और परत (छप्पर) ऊपर से कसकर बांध दे रहे हैं। झोपड़ी के ऊपर मोटा तिरपाल डालकर उसे रस्सियों या मजबूत तारों से बांध देंगे, ताकि हवा आने पर भी वह उड़ नहीं सके। रामएकबाल ने बताया कि बांस या लकड़ी के खंभों को जमीन के अंदर नमी से बचाने के लिए उनपर अलकतरा या वाटरप्रूफ पेंट लगा दे रहे हैं। फोटो- 12 जून भभुआ- 2 कैप्शन- अधौरा के बड़गांव खुर्द गांव में शुक्रवार को मिट्टी के मकान की छत को नया खपरैल से दुरूस्त करने ग्रामीण।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


