Bhabua News: भूतप्रेत का आरोप लगा 65 वर्षीय महिला को मारपीट कर किया घायल
Bhabua News: पेज तीन की खबर पेज तीन की खबर भूतप्रेत का आरोप लगा 65 वर्षीय महिला को मारपीट कर किया घायल जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के

Bhabua News: पेज तीन की खबर भूतप्रेत का आरोप लगा 65 वर्षीय महिला को मारपीट कर किया घायल जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के कीरकला गांव में हुई घटना घायल महिला का सदर अस्पताल में कराया गया इलाज भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के कीरकला गांव में भूतप्रेत का आरोप लगा 65 वर्षीय एक महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। रविवार की दोपहर सदर अस्पताल पहुंची घायल महिला की पहचान सोनहन थाना क्षेत्र के कीरकला गांव निवासी दिना चौहान की 65 वर्षीय पत्नी प्रेम देवी बताई जाती है। घायल महिला ने बताया कि सगे पट्ीदारों द्वारा उसपर भूतप्रेत करने का आरोप लगाया है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बात बढ़ते ही दूसरे पक्ष के पट्ीदारों ने प्रेम देवी के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया, जहां सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
भभुआ में महिला को जहरीला जंतु ने काटा
महिला को विषैला जंतु ने काटा,सदर अस्पताल में इलाज जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के तेनौरा गांव में धान की सोहनी कर रही महिला के साथ हुई घटना भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के तेनौरा गांव में धान की सोहनी कर रही महिला को विषैला जंतु ने काट लिया, जिससे महिला गंभीर रूप से अचेत हो गई। सदर अस्पताल पहुंची महिला की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के तेनौरा गांव निवासी शिवानंद राम की 38 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी बताई जाती है। परिजनों द्वारा बताया गया की पुष्पा देवी गांव के सिवान स्थित खेत में धान की सोहनी कर रही थी। इसी दौरान उनके हाथ में अचानक एक विषैला जंतु ने काट लिया। उसके बाद आनन-फानन में भभुआ सदर अस्पताल लाया गया। जहां सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
पुलिस ने मारपीट के एक आरोपी को किया गिरफ्तार
भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के देवीजी रोड स्थित गांधी पब्लिक स्कूल के पास से मारपीट के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। भभुआ थाना की पुलिस अधिकारी जय प्रकाश पांडेय ने बताया कि 27 अगस्त को गांधी पब्लिक स्कूल के पास कोचिंग से बाहर मारपीट किया था, जिसका वीडियो वायरल हो रहा था। इस मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। वही गिरफ्तार चांद थाना क्षेत्र के भतौनी गांव निवासी सुजीत सिंह के 20 वर्षीय पुत्र आर्यन सिंह बताया जाता है। वही गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल जांच कराने के बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस ने शराबी व दो वारंटी को किया गिरफ्तार
भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों से एक शराबी व दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि वारंट मामले में गिरफ्तार थाना क्षेत्र के नउवा झोटी गांव निवासी धर्मेंद्र बिंद एवं बहादुर बिंद बताया जाता है। जबकि शराब पीने के मामले में सोनहन थाना क्षेत्र के जागेबराव गांव निवासी गोपाल प्रसाद बताया जाता है। वही दोनों वारंटी को कोर्ट के निर्देश के आलोक में वारंटी जारी किया गया था। जहां कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है। वही गुप्त सूचना पर शराब मामले में गोपाल प्रसाद को नशे में गिरफ्तार किया गया। जहां मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। तीनों पर कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सोनहन पुलिस ने एक वारंटी सहित चार शराबी किए गिरफ्तार
भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सोनहन थाना की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से एक वारंटी सहित चार शराबी को गिरफ्तार किया है। सोनहन थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार पंडित ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी बबलू बिंद के पुत्र सोनू कुमार बिंद बताया जाता है। जबकि शराब मामले में गिरफ्तार कर्मा गांव निवासी प्रेम कुमार एवं मुन्ना कुमार , कैथी गांव के अजीत चौधरी एवं सेमरा गांव के अरविंद कुमार बताया जाता है। सभी का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
राखी बांधने मायके पहुंची महिला को जहरीले जंतु ने डंसा
भभुआ,हिनदुस्तान प्रतिनिधि। रक्षाबंधन के मौके पर मायके में भाई को राखी बांधने पहुंची एक महिला को अज्ञात विषैले जंतु ने काट लिया। घटना के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया गया कि चौरसिया गांव निवासी कमलेश राम की पत्नी सीमा देवी रक्षाबंधन पर अपने मायके बक्सर जिले के हकारपुर गांव गई थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात विषैले जंतु ने उन्हें काट लिया। घटना के बाद मायके के परिजनों ने तत्काल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. शीतेश कुमार की देखरेख में महिला का इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों द्वारा उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। घटना के बाद परिजन चिंतित हैं। हालांकि, चिकित्सकों की ओर से महिला की वर्तमान स्थिति को लेकर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है。


