ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भभुआविहिप ने कारसेवकों को अंगवस्त्र से किया सम्मानित

विहिप ने कारसेवकों को अंगवस्त्र से किया सम्मानित

वर्ष 1990 में संगठन के बुलावा पर अयोध्या गए थे कैमूर के दर्जनों कारसेवक, विहिप ने वृद्ध कारसेवक चंद्रमौली मिश्रा को उनके घर जाकर किया...

विहिप ने कारसेवकों को अंगवस्त्र से किया सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,भभुआWed, 05 Aug 2020 07:22 PM
ऐप पर पढ़ें

वर्ष 1990 में संगठन के बुलावा पर अयोध्या गए थे कैमूर के दर्जनों कारसेवक

विहिप ने वृद्ध कारसेवक चंद्रमौली मिश्रा को उनके घर जाकर किया सम्मानित

भभुआ। हिन्दुस्तान संवाददाता

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को किए गए भूमि पूजन कार्यक्रम पर विश्व हिन्दू परिषद द्वारा शहर के कचहरी पथ में स्थित शती मां स्थान पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान जिले के कारसेवकों को विहिप कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र व मिठाई का पॉकेट देखकर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता विहिप के नगर अध्यक्ष अमीत कुमार टवींकल व संचालन संतोष खरवार ने किया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष ने कहा कि संगठन के बुलावा पर वर्ष 1990 में जिले के दर्जनों कारसेवक करीब 400 किलोमीटर पैदल चलकर अयोध्या पहुंचे थे। आज के भूमि पूजन की तरह वह दिन भी हमारे लिए यादगार रहा है।

विहिप के अन्य कार्यकर्ताओं व कारसेवकों ने भी श्रीराम के अदर्शों पर अपना विचार व्यक्त करते हुए उनके मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। समोरोह के दौरान ठाकुर राम नगीना लाल, अरविन्द कुमार आर्य, संतोष खरवार, कन्हैया केवट, सुनील कुमार गुप्ता, भानू गुप्ता, शत्रुधन कुमार गुप्ता, गणेश केशरी, नायक जी, कृष्णा जयसवाल, बृजकिशोर प्रसाद, संतोष जायसवाल, राजेश अग्रवाल, राजेश मालाकार, अशोक गुप्ता, गणेश सेठ, श्याम सुन्दर सेठ, विनोद सेठ, शिवनाथ जी, सुभाष प्रसाद, प्रमोद कुमार लक्की, बाबूलाल शर्मा आदि कारसेवकों को सम्मानित किया गया।

नगर अध्यक्ष ने बताया कि वृद्ध कारसेवक पूर्व विधायक चंद्रमौली मिश्रा को उनके घर जाकर सम्मानित किया गया। जबकि जिन कारसेवकों की मृत्यु हो गई है उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। समोरोह में राष्ट्रीय स्वंसेवक संघ के जिला सह संघचालक दिनेश कुमार सिंह, हीरा सिंह, अमरनाथ प्रसाद, नगर परिषद के सभापति प्रतिनिधि बब्लू तिवारी, नगर पार्षद दिनेश गुप्ता, भाजपा के नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, विजय कुमार तिवारी आदि उपस्थित थे।

फोटो-05 अगस्त भभुआ- 6

कैप्शन- शहर के कचहरी पथ में स्थित शती मां के मंदिर परिसर में बुधवार को विहिप द्वारा आहूत सम्मान समारोह में कारसेवक को सम्मानित करते लोग।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें