उपद्रवी तत्व ने मिट्टी की बनी मूर्तियों को किया क्षतिग्रस्त

उपद्रवी तत्व ने मिट्टी की बनी मूर्तियों को किया क्षतिग्रस्त

संक्षेप:

भभुआ में जयसवाल दुर्गा पूजा स्थल पर उपद्रवियों ने अर्द्धनिर्मित मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना पर एसपी और अन्य अधिकारियों ने जांच की। इस दौरान पुराना चौक पथ में एक घंटे तक आवागमन...

Sep 12, 2025 09:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

एसपी, डीडीसी व अन्य ने जायसवाल दुर्गा पूजा स्थल की जांच की जांच के दौरान पुराना चौक पथ में एक घंटे तक बाधित रहा आवागमन (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उपद्रवी तत्वों ने गुरुवार की रात शहर के पुराना चौक जाने वाले पथ में जायसवाल दुर्गा पूजा स्थल की अर्द्धनिर्मित कई मूर्तियों के अंग को उपद्रवियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना से नाराज जायसवाल दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष व सदस्यों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला, उपविकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार व अन्य अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश जायसवाल ने एसपी को बताया कि पूजा समारोह आयोजित करने के लिए उक्त स्थल पर कलाकारों द्वारा मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है। गुरुवार की रात 12:13 बजे अर्द्धनिर्मित मूर्तियों में मां दुर्गा की माला, हाथ, गणेश-गौरी के पैर व कान, कार्तिकेयजी का हाथ, शेर की नाक को बदमाशों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। एसपी ने आसपास के लोगों से भी मामले में घटना के बारे में जानकारी ली। एकता चौक से जब प्रशासनिक व पुलिस अफसरों की टीम पुराना चौक पथ में प्रवेश कर घटना स्थल पर पहुंचा तो आवागमन बाधित हो गया। अफसरों के साथ महिला-पुरुष पुलिस जवानों के साथ क्विक रिस्पांस टीम भी थी। हालांकि इमरजेंसी वाले किसी वाहन या व्यक्ति को रोका नहीं गया। उन्हें निकलने का मौका दे दिया गया। लेकिन, ऑटो, ई रिक्शा व अन्य वाहनों को रोक दिया गया। इस दौरान पूजा समिति के सदस्यों अलावा आमजनों की काफी भीड़ जुट गई। इस कारण करीब एक घंटे तक रोड जाम हो गया। कोट उपद्रवी तत्वों ने प्रतिमाओं को क्षति पहुंचाने का कृत्य किया है। इस घटना की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हरिमोइन शुक्ला, पुलिस अधीक्षक फोटो- 8 कैप्शन- जांच करते एसपी हरिमोहन शुक्ला, डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह व अन्य।