बारह जानलेवा बीमारियो से बचाव को आठ माह में 756674बच्चो को लगा टीका

बारह जानलेवा बीमारियो से बचाव को आठ माह में 756674बच्चो को लगा टीका

संक्षेप:

पेज तीन की लीड खबर पेज तीन की लीड खबर बारह जानलेवा बीमारियो से बचाव को आठ माह में 756674बच्चो को लगा टीका जिले के

Dec 11, 2025 08:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

पेज तीन की लीड खबर बारह जानलेवा बीमारियो से बचाव को आठ माह में 756674बच्चो को लगा टीका जिले के आगंनबाड़ी केन्द्रो व टीकाकरण स्थल पर बच्चो को लगायी गयी टीका वीते अप्रैल से लेकर 10दिसम्बर 2025तक स्वास्थ्य विभाग ने किया टीकाकरण ग्राफिक्स 14372स्थल पर बच्चो का किया जाता हैं टीकाकरण 0से दो वर्ष के बच्चो का किया गया टीकाकरण भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कैमूर जिले के विभिन्न प्रखण्डो में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बारह जानलेवा बीमारियो से बचाव के लिए साढ़े आठ माह में 756674बच्चो का स्वास्थ्य कर्मियो द्वारा टीकाकरण किया गया। जिले के विभिन्न प्रखण्डो में स्थापित आगंनबाड़ी केन्द्रो व टीकाकरण स्थल पर बच्चो को एएनएम द्वारा नियमित टीकाकरण किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वीते अप्रैल माह से लेकर 10 दिसम्बर 2025तक स्वास्थ्य विभाग ने जिले के विभिन्न प्रखण्डो में अभियान चलाकर 0से दो साल के बच्चो को टीकाकरण किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा.रविन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि टीबी रोग से बचाव के लिए बीसीजी का 26734बच्चो को टीका लगाया गया। जबकि पेंटावैलेंट टीकाकरण जिसमें पांच बीमारी से बचाव,गलाधोटु, काली खांसी, टेटनस,लीवा ज्वाडिस का टीका 29244बच्चो ,हेपेटाइटिस बीओ का टीका16989बच्चो को लगाया गया। वही खसरा बीमारी से बचाव के लिए नौ से बारह माह के 31540बच्चो को लगा टीका, जापानी एंसेफलाइटिस का 31540बच्चो को टीका , दस्त व डायरिया से बचाव के लिए 14307टीका, निमोनिया 29265बच्चो को टीका लगाया गया। वही अंतिम में डीपीटी फस्ट बुस्टर का 16से 24माह तक के 29266बच्चो को टीका,ओपीभी बुस्टर 29359टीका बच्चो को लगाया गया। जबकि बच्चो के साथ साथ गर्भवती माताओ को टेटनस का 11567को टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जच्चा व बच्चो को सुरक्षित रखने के लिए बच्चा व उनकी माताओ को टीकाकरण किया जाता है। जिले के आगंनबाड़ी केन्द्रो सहित विभिन्न टीकाकरण केन्द्रो पर प्रत्येक दिन स्वास्थ्य विभाग की एएनएम द्वारा बारह जानलेवा बीमारियो से बचाव व गर्भवती महिलाओ व नवजात को सुरक्षित रखने के टीकाकरण किया जाता हैं। बारह जानलेवा बीमारी से बचाव का टीका लेने के बाद बच्चे रहेगे सुरक्षित भभुआ। जिले के विभिन्न प्रखण्डो में बारह जानलेवा बीमारी से बचाव का टीका लेने के बाद बच्चे सुरक्षित रहेगे। बारह जानलेवा बीमारियो में टीबी रोग से बचाव के लिए बीसीजी टीका, पेंटा टीका के तहत गलाधोटु, काली खांसी, टेटनस, ज्वाडिस, निमोनियां, खसरा, दस्त,डायरिया, निमोनियां सहित अन्य बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण स्थलो पर एएनएम के माध्यम से बच्चो को टीका लगाने का काम किया जाता है। नवजात को जन्म लेने से शुरु होकर दो वर्ष तक के बच्चो को विभिन्न बीमारियो से बचाव के लिए टीका लगाया जाता है। हि.प्र. 261एएनएम जिले के टीकाकरण स्थल पर बच्चो को लगाती हैं टीका भभुआ। जिले में पदस्थापित 261एएनएम जिले के टीकाकरण स्थलो पर पहुंचकर बच्चो को टीकाकरण करती है। जिले के सभी गांवो व आगंनबाड़ी केन्द्रो पर एक माह में एक बार टीकाकरण बच्चो का किया जाता है। डीआईओ ने बताया कि वीते अप्रैल माह से दिसम्बर माह तक प्रत्येक माह 1900स्थल पर बच्चो का नियमित टीकाकरण किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जच्चा व बच्चो को सुरक्षित रखने के लिए बच्चा व उनकी माताओ को भी टीकाकरण किया जाता है। डीआईओ कार्यालय से जिले के विभिन्न प्रखण्डो में टीकाकरण के लिए रोस्टर के अनुसार एएनएम को टीका लगाने के लिए भेजा जाता है। हि.प्र. कोट जिले के विभिन्न प्रखण्डो में 0से दो वर्ष तक के बच्चो को बारह जानलेवा बीमारियो से बचाव के लिए टीकाकरण स्थलो पर 261 एएनएम द्वारा 756674बच्चो को नियमित टीकाकरण किया गया। डा.रविन्द्र कुमार चौधरी,डीआईओ,कैमूर फोटो परिचय 11-भभुआ-03-जिले के भभुआ प्रखण्ड के आगंनबाड़ी केन्द्र पर बच्चे को टीकाकरण करती एएनएम व अन्य