बदहाल पोल के सहारे बिजली आपूर्ति, हादसे की आशंका
ले जेई, अधिकारी जल्द ही जर्जर विद्युत खंभा बदलने की पहल करेंगे। लिल्ली और जलालपुर गांव के बीच यह पोल खतरे का कारण बन रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तेज हवा में पोल गिरने की संभावना है। विभागीय अधिकारियों से बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

ले जेई, विद्युत खंभा को जल्द बदलने की दिशा में शीघ्र की जाएगी पहल हवा के झोंका में गिरने और हादसे होने की आशंका को दूर करेंगे अधिकारी (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के लिल्ली व जलालपुर गांव के बीच जर्जर विद्युत पोल के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। इससे ग्रामीणों में हादसे की आशंका बनी हुई है। उनका कहना है कि तेज आंधी में यह पोल कब टूटकर गिर जाएगा, कहना मुश्किल है।
ग्रामीणों की चिंता
मझिगावां, कुड़ारी, लिल्ली, जलालपुर गांव के ग्रामीणों के लिए यह मुख्य मार्ग है, जिससे वह प्रखंड मुख्यालय और बाजार आते-जाते हैं। अगर आवागमन के दौरान करंट प्रवाहित तार गिरते हैं तो हादसा हो सकता है। इसी पोल से कृषि कनेक्शन के लिए भी बिजली का तार खींचा गया है, जिससे पोल पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है। लिल्ली के रघुराज त्रिपाठी, धन्नजय तिवारी ने बताया कि विद्युत खंभा अच्छी स्थिति में नहीं है। इसके नीचे के हिस्सा में तार जैसा दिख रहा है।
अधिकारियों से शिकायत
स्थानीय लोगों का कहना है कि जर्जर पोल को बदलने के लिए विभागीय अधिकारियों को कई बार गुहार लगाई गई है। लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। यदि समय रहते पोल नहीं बदला गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली आपूर्ति भी बाधित हो सकती है। कोट जर्जर विद्युत खंभा के बारे में जानकारी मिली है।
नए खंभे की आवश्यकता
इस पोल को हटवाकर उसकी जगह नया खंभा गड़वाया जाएगा। यह काम हो जाने के लिए फिर ग्रामीणों की शिकायत और हादसे की आशंका दूर हो जाएगी। परमेश्वर कुमार, कनीय अभियंता, रामपुर फोटो- 12 जून भभुआ- 6 कैप्शन- रामपुर प्रखंड के लिल्ली और जलालपुर गांव के बीच खड़े बदहाल खंभा से खींचा गया बिजली तार।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


