Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsTwo Women Burnt While Trying to Stay Warm in Bihar s Bhbua District
अलाव से शरीर गर्म करने के दौरान दो महिलाएं झुलसीं

अलाव से शरीर गर्म करने के दौरान दो महिलाएं झुलसीं

संक्षेप:

भभुआ जिले में ठंड से बचने के लिए अलाव तापने के दौरान दो महिलाएं झुलस गईं। उफरवलिया गांव की शकुंतला देवी और सिकठी गांव की कविता देवी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों महिलाओं के शरीर पर आग लग गई, जिसके कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

Dec 29, 2025 08:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

झुलसी महिलाओं में उफरवलिया और सिकठी गांव की हैं रहनेवाली ठंड से बचने के लिए पुआल से सेंक रही थीं शरीर, अस्पताल में भर्ती (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलाव से शरीर गर्म करने के दौरान दो महिलाएं आग की चपेट में आकर सोमवार को झुलस गईं। झुलसी महिलाओं में भभुआ थाना क्षेत्र के उफरवलिया गांव निवासी नंदलाल तिवारी की 60 वर्षीया पत्नी शकुंतला देवी और सिकठी गांव अजय कुमार की पत्नी कविता देवी शामिल हैं। दोनों महिलाओं को उनके परिजनों द्वारा सदर अस्पताल लाया गया, जहां के चिकित्सक द्वारा उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उधर, रामगढ़ थाना क्षेत्र के चौरसिया गांव में सोमवार की शाम घर के पास पुआल जलाकर ठंड से बचने के लिए अलाव तापने के दौरान कविता देवी झुलसी है। परिजन उसे लेकर रामगढ़ रेफर अस्पताल चले गए। वहां के चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। झुलसी कविता भभुआ थाना क्षेत्र के सिकठी गांव की रहने वाली है। वह कुछ दिनों से अपने मायके चौरसिया गांव गई हुई थी। झुलसी वृद्ध को किया हायर सेंटर रेफर बताया गया है कि शकुंतला देवी सोमवार की शाम अपने घर के पास ठंड से बचने के लिए अन्य महिलाओं के साथ अलाव से शरीर गर्म कर रही थी। इस दौरान आग की लपट से उसकी साड़ी जलने लगी। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। वहां मौजूद महिलाओं ने उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन, तब तक वह झुलस चुकी थी। सदर अस्पताल में उपचार करने के बाद चिकित्सक द्वारा उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजन उसे लेकर वाराणसी चले गए।