Bhabua News: सड़क दुर्घटना में दो किन्नर हुए घायल
Bhabua News: भभुआ के कुदरा मोड़ पर सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय वकील कुमार और 20 वर्षीय नेहा किन्नर घायल हो गए। दोनों एक जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे जब तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bhabua News: सड़क दुर्घटना में दो किन्नर हुए घायल भभुआ। कुदरा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में दो किन्नर गिरकर घायल हो गये। घायल किन्नरों की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के 22 वर्षीय वकील कुमार व गुवाहाटी गांव निवासी 20 वर्षीय नेहा किन्नर के रूप में हुई है। घायलों ने बताया कि दोनों जन्मदिन समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान कुदरा मोड़ के पास वह जैसे ही पहुंचे तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया, जिससे वह दोनों घायल हो गए। मोहनियां अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक द्वारा भभुआ सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
कैप्शन- कुदरा में मंगलवार को ट्रक से धक्का लगने के बाद भभुआ के सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिए भर्ती किए गए किन्नर।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


