अधिवक्ता के निधन पर शोकसभा आयोजित
भभुआ में 54 वर्षीय वकील अशोक कुमार सिंह के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि देने के बाद अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से अलग रहकर मौन रखा। जिला जज अनुराग और अध्यक्ष रविन्द्र नाथ चौबे की अध्यक्षता में शोकसभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

भभुआ। जिला अधिवक्ता संघ के 54 वर्षीय वकील अशोक कुमार सिंह के निधन पर सोमवार को शोकसभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि देने के बाद शोक में अधिवक्ता सोमवार को न्यायिक कार्य से अलग रहे। जिला जज प्रकोष्ठ में जिला जज अनुराग व जिला अधिवक्ता संघ भवन में अध्यक्ष रविन्द्र नाथ चौबे की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर श्रद्धांजलि दी गयी। वक्ताओ ने कहा कि वकील अशोक कुमार सिंह का पांच अप्रैल की शाम पांच बजे निधन हो गया। शोकसभा में वकील अजीत सिंह, प्रहलाद सिंह, सदानन्द पाण्डेय, सच्चितानन्द राय, ललनजी पाण्डेय, मंटू पाण्डेय, ओम प्रकाश, अजीत कुमार, धर्मराज सिंह, राजेश्वर सिंह, अशोक कुमार सिंह, हरिद्वार सिंह, कौशलपति पाण्डेय सहित कई थे।
दो पक्षों में मारपीट में चनकी महिला घायल रामपुर। करमचट थाना क्षेत्र के चनकी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई। घायल मालती कुंवर चनकी निवासी संजय पासवान की पत्नी है। उसने बताया कि उसका दामाद रविशंकर पासवान गांव से बाहर शैच करने जा रहे थे। इसी दौरान गांव के एक परिवार के लोग मारपीट करने लगे। बचाने जाने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बैट्री की चोरी करते आरोपित गिरफ्तार भभुआ। कचहरी गेट के पास खड़े ई रिक्शा से बैट्री चोरी करते एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित वार्ड 15 निवासी मुफीज खान का पुत्र शाहिद खान है। वह ई रिक्शा की बैट्री खोल रहा था। इसी बीच मौके पर तैनात पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद उसपर कानूनी कार्रवाई की गई है। सड़कों पर मवेशियों के बांधने से आवागमन बाधित भगवानपुर। प्रखंड की भगवानपुर-रामपुर और बसंतपुर-भभुआ नहर माइनर सड़क में स्थित विभिन्न गांव के पास पथों पर मवेशियों के बांधने से आवागमन बाधित हो रहा है। रास्ते में नाद भी बनाया गया है, जिसमें मवेशी चारा खाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन दोनों सड़कों से अब काफी वाहनों का आवागमन हो रहा है। ऐसे में सड़क के किनारे खूंटा गाड़कर मवेशियों के बांधने से आवागमन बाधित हो रहा है। बड़कागांव पोखरा के अतिक्रमण से परेशानी रामपुर। प्रखंड के बड़कागांव पोखरा का अतिक्रमण कर लिए जाने से लोगों को परेशानी हो रही है। अतिक्रमणकारियों द्वारा अपनी जगह विस्तार करने के लिए पोखरे में राख, मिट्टी, मलबा से भर रहे हैं। इस वजह से पोखरा का पानी इतना दुषित हो गया है कि लोगों को स्नान करने की बात कौन कहे, पशुपालक अपने मवेशियों को इस पानी को पिलाना मुनासिब नहीं समझते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


