Bhabua News: जयंती पर शहीद संजय सिंह के योगदान को किया गया याद
Bhabua News: शहीद संजय सिंह की जयंती पर भभुआ शहर के शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। विधायक भरत बिंद समेत शिक्षकों और कर्मियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके कार्यों को याद किया और कहा कि उनके आदर्शों का पालन कर समाज के निर्माण में योगदान देना सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Bhabua News: जयंती पर शहीद संजय सिंह के योगदान को किया गया याद महिला कॉलेज परिसर में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि विधायक भरत बिंद समेत शिक्षकों और कर्मियों ने कार्यक्रम में लिया भाग भभुआ, नगर संवाददाता।
श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
शहीद संजय सिंह की जयंती पर रविवार को भभुआ शहर के शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा हुई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा शाहाबाद क्षेत्र के विकास और सामाजिक उत्थान के लिए किए गए उनके योगदान को स्मरण किया गया।
वक्ताओं की प्रेरणा
वक्ताओं ने कहा कि शहीद संजय सिंह ने जनसेवा, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में जो कार्य किए, वह आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के शासी निकाय के सदस्य विधायक भरत बिंद थे।
उपस्थित व्यक्तित्व
उनके नेतृत्व में आयोजित संक्षिप्त समारोह में महाविद्यालय के सचिव सह अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, समाजसेवी बिरजू पटेल सहित महाविद्यालय परिवार के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने भाग लिया। सभी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शहीद संजय सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। कार्यक्रम में डॉ. अंजु कुमारी, नीलम सिंह, डॉ. राजन सिंह, डॉ. सुमन सिंह, डॉ. पंकज कुमार सिंह, डॉ. कविता पटेल, डॉ. विभा सिंह पटेल, डॉ. नीलिमा श्रीवास्तव, डॉ. उपेंद्र पांडेय, सच्चिदानंद चौबे, पूजा कुमारी, कंचन कुमारी, श्रुति माला, उषा देवी, राहुल कुमार, संजीव कुमार एवं अखिलेश कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. शिव कुमार पाण्डेय के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
कैप्शन
भभुआ शहर के शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज में रविवार को शहीद संजय सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते विधायक एवं अन्य।


