चैनपुर में हुई सड़क दुर्घटना में युवक की गई जान

Feb 14, 2026 08:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

औखरा किसान इंटर कॉलेज के पास एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया था, लेकिन गंभीर स्थिति के कारण उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।

चैनपुर में हुई सड़क दुर्घटना में युवक की गई जान

औखरा किसान इंटर कॉलेज के पास अज्ञात वाहन से लगा धक्का पुलिस ने अज्ञात शव को अपने कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम (पेज तीन) चैनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के औखरा स्थित किसान इंटर कॉलेज के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची चैनपुर थाने की पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा किया और शनिवार को अंत्यपरीक्षण कराने के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया। चैनपुर थाना के एएसआई अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि मृत युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

शुक्रवार रात लगभग 9:00 बजे औखरा इंटर कॉलेज के पास डायल 112 वैन की पुलिस ने युवक को घायल अवस्था में चैनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया था। चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के डॉक्टर ने इलाज करते हुए उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि वाराणसी ले जाते समय युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद पहचान के लिए शव 72 घंटे तक के लिए रखवा दिया गया है। इतने समय में लाश की शिनाख्त नहीं होने पर उसका अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा। फोटो- 14 फरवरी भभुआ- 7 कैप्शन- चैनपुर की सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी करती पुलिस।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;