
सड़क हादसे में मां की दर्दनाक मौत, बेटा गंभीर घायल
दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा में एक सड़क हादसे में 47 वर्षीय प्रीती देवी की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे मुंज दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। मां-बेटा बनारस से लौट रहे थे, जब ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।...
दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा से पूरब सिक्सलेन पर शाम में हुई घटना सदर अस्पताल लाने पर चिकित्सक ने किया मृत घोषित, पहुंचे परिजन भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा से पूरब सिक्सलेन पर मंगलवार की देर शाम सड़क हादसे में जहां मां की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका 47 वर्षीया प्रीती देवी रामपुर प्रखंड के उचिनर गांव निवासी बचाऊ बिंद की पत्नी थी। उसके पुत्र मुंज दुबे को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर चिकित्सकों द्वारा इलाज शुरू किया गया है। सदर अस्पताल में आए भभुआ के जिला पार्षद विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने बताया कि घटना की सूचना देकर परिजनों को उनके गांव से बुला लिया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रीती देवी की तबीयत खराब थी। वह बनारस में डॉक्टर से जांच कराकर दवा लेकर ऑटो से अपने गांव लौट रही थी। कर्मनाशा से आगे बढ़ने पर उसे उल्टी होने लगी। ऑटो से जैसे ही मां-बेटा बाहर निकले, ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य जांच कर प्रीती देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटे मुंज का इलाज किया जा रहा है। जिला पार्षद ने बताया कि मृतका गरीब परिवार से आती है। उन्होंने जिला प्रशासन से सहायता राशि दिलवाने की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


