सड़क दुर्घटना में बसगितिया के युवक की गई जान

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के बसगितिया के युवक राकेश कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से पुसौली जा रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी। परिजनों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

सड़क दुर्घटना में बसगितिया के युवक की गई जान

सड़क दुर्घटना में बसगितिया के युवक की गई जान पुसौली जाने के दौरान रामपुर नदी स्थित पैक्स गोदाम के पास हुई घटना पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम, परिजनों ने की मुआवजा की मांग भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के रामपुर गांव गुजरी नदी स्थित पैक्स गोदाम के पास सोमवार को अज्ञात वाहन के धक्का से स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान

मृतक 44 वर्षीय राकेश कुमार उर्फ बालेश्वर सोनहन थाना क्षेत्र के बसगितिया गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद पाल का बेटा था। यह दुर्घटना तब हुई जब राकेश अपने गांव बसगितिया से इलेक्ट्रिक स्कूटी से पुसौली जा रहा था। दुर्घटना के बाद चालक अपने वाहन को लेकर फरार हो गया। घटना स्थल पर आमजनों की भीड़ जुट गई।

पुलिस की कार्रवाई

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सोनहन थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल राकेश को सदर अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड के डॉ. अभिलाष चंद्रा ने उसकी स्वास्थ्य जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

परिजनों की मांग

मृतक के बड़ा भाई रवि कुमार पाल ने बताया कि राकेश घर से पुसौली जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शरीर से खून का इतना ज्यादा रिसाव हुआ कि घटना स्थल लाल दिख रहा था। सूचना पर वह लोग यहां आए हैं। परिजनों ने सरकार और जिला प्रशासन से मृतक के आश्रित को सहायता राशि देने की मांग की है।

मौका ए वारदात

पूछने पर उसे बताया कि राकेश के एक बेटा और एक बेटी है। घर-परिवार में मचा कोहराम सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम कराकर परिजन शव को लेकर अपने घर पहुंचे। शव को देखते ही महिलाएं दहाड़ मारकर रोने लगीं। उन्हें गांव की महिलाएं ढांढस बंधा रही थीं। घटना की सूचना पर नाते-रिश्तेदार, ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता मृतक के दरवाजे पर जुट गए। वह शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुटे थे। ग्रामीणों ने कहा कि राकेश मिलनसार और मृदुभाषी युवक था। उसका सभी के साथ अच्छे संबंध थे। (भभुआ से उदय प्रकाश) कैप्शन- सोनहन में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद शव को लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने आए परिजन व अन्य लोग।

सामान्य प्रश्न

यह दुर्घटना कब हुई?
यह दुर्घटना सोमवार को हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBhabua Newsसड़क दुर्घटना में बसगितिया के युवक की गई जान