
सड़क दुघर्टना में 42वर्षीय महिला की मौत
पेज तीन की खबर पेज तीन की खबर सड़क दुघर्टना में 42वर्षीय महिला की मौत घायल महिला चांद अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा
पेज तीन की खबर सड़क दुघर्टना में 42वर्षीय महिला की मौत घायल महिला चांद अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम मृतक महिला के शव का सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम चांद,एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के बहदुरा व बगछरा गांव के बीच सड़क पर रविवार की दोपहर वाहन के धक्के से एक महिला की मौत हो गयी। मृतक 42वर्षीय महिला वृंदा देवी चांद थाना क्षेत्र के भेरी निवासी हरिबंश राम की पत्नी बतायी गयी हैं। बताया गया हैं कि चांद अस्पताल में सड़क दुघर्टना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक महिला चांद थाना क्षेत्र के बहदुरा व बगछरा गांव के बीच सड़क दुघर्टना में घायल हुई थी।
जिसे रविवार को ढाई बजे दोपहर में चांद सरकारी अस्पताल ले आया गया। जहां डा. अल्ताफ ने बताया कि अचेतावस्था में महिला यहां आई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंचकर इंक्वेष्ट रिपोर्ट तैयार कर पोस्टमार्टम के महिला के शव को भभुआ सदर अस्पताल भेजवा दी । महिला वृन्दा की मौत की सूचना पर भेरी गांव के परिजन पहुंचे। घटना के बाद महिला परिजनों की रोने की चित्कार से पूरे अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो उठा । महिला की मौत से पति हरिवंश सदमे था। पूछने पर बताया कि उसके तीन लड़के व चार लड़की है। जिसमें से दो बच्चियों की शादी करनी है। एक लड़की की शादी आगामी 5 मई को केशरी गांव के रामकेशी राम के भतीजे से होना तय है। शादी की तैयारी अब कैसे होगी ,कहकर पति हरिवंश फूट फूटकर रोने लगे। फोटो परिचय 1-भभुआ-14-महिला की मौत के बाद चांद अस्पताल में रोते बिलखते महिला व पुरुष परिजन

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




