Bhabua News: छलका पर पैर फिसलने से डूबी इंटर की छात्रा, मौत
Bhabua News: खैटी गांव में इंटर की छात्रा संजू कुमारी की डूबने से मौत हो गई। वह अपने पिता के लिए चाय-नाश्ता लेकर जा रही थी, तभी छलका पार करते समय पैर फिसल गया। ग्रामीणों ने शव को पानी से बाहर निकाला, लेकिन उसकी मृत्यु हो चुकी थी। परिजनों का सदर अस्पताल में कोहराम मचा।

Bhabua News: शव पानी के उपर आया तो राहगीरों की नजर पड़ी, पुलिस को दी सूचना ग्रामीणों की मदद से निकाला गया शव, सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम (पेज तीन) चांद, एक संवाददाता।
छात्रा की पहचान
थाना क्षेत्र के खैटी गांव छलका पार करने के दौरान पैर फिसलने से गिरी इंटर की छात्रा की डूबने से शुक्रवार को मौत हो गई। मृतका 19 वर्षीया संजू कुमारी चांद थाना क्षेत्र के खैटी गांव निवासी शिवकुमार राय की बेटी थी। वह जिगिना स्थित प्लस टू विद्यालय में इंटर की छात्रा थी। रक्षाबंधन के दिन हुई इस घटना की वजह से गांव में पर्व नहीं मना।
घटनास्थल पर स्थिति
वार्ड सदस्य सूरज यादव व सरपंच प्रतिनिधि मुमताज अली ने बताया कि संजू अपने पिता के लिए खेत पर चाय-नाश्ता लेकर जा रही थी। इसी दौरान छलका पार करते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। उन्होंने बताया कि शव पानी के उपर आया तब राहगीरों की नजर पड़ी। शोर मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से उसे पानी से बाहर निकाला गया। लेकिन, उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया। संजू एक भाई व पांच बहनों में चौथे नंबर की बहन थी। सदर अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम कराकर घर लाने पर परिवार में कोहराम मच गया। उसकी मां लक्ष्मीना देवी रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फोटो- 28 अगस्त भभुआ- 12 कैप्शन- चांद के खैटी गांव में इंटर की छात्रा की डूबने से मौत होने के बाद शुक्रवार को सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने आए परिजन व अन्य।


