Bhabua News: ससुराल गये अधेड़ व्यक्ति की नहर में डूबने से मौत
Bhabua News: मंगलवार को ससुराल से लौटते समय एक 56 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक, सीता राम, ने डीह भुजैना के पास नहर में हाथ-पैर धोते समय संतुलन खो दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने उनकी मदद की, लेकिन वह डूब गए। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में किया गया।

Bhabua News: ससुराल गये अधेड़ व्यक्ति की नहर में डूबने से मौत पर्वतपुर से लौटने के दौरान हाथ-पैर धोते समय पैर फिसलने से डूबा ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम चैनपुर, एक संवाददाता। ससुराल से अपने गांव लौट रहे एक अधेड़ व्यक्ति की नहर में डूबने से मंगलवार को मौत हो गई।
मृतक का विवरण
मृतक 56 वर्षीय सीता राम भरारी गांव का निवासी था। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि उसके पिताजी पर्वतपुर गांव में रिश्तेदार के घर गए थे। वहां से वह दिन में करीब 11 बजे अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान डीह भुजैना के पास नहर में हाथ-पैर धोने लगे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गये, जिससे वह डूब गये।
घटनास्थल की स्थिति
परिजनों ने यह भी बताया कि आसपास के लोगों ने उन्हें डूबते देखा तो इसकी जानकारी उन्हें दी। जब वह लोग वहां पहुंचे तो ग्रामीणों की मदद से सीता राम को बाहर निकाला गया। उनका शरीर शिथिल पड़ा था और सांस बंद थी। यह देख परिजन रोने-बिलखने लगे। मौके पर पंचायत के मुखिया और पुलिस पदाधिकारी भी पहुंचे।
शव का पोस्टमार्टम
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन से सहायता राशि दिलवाने की मांग की है। कैप्शन- कैमूर के चैनपुर में डीह भुजैना के पास नहर में डूबने से अधेड़ व्यक्ति की मौत के बाद मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल आए परिजन व अन्य।


