Bhabua News: तालाब में डूबने से बहेरी मध्य विद्यालय के रसोइया की मौत

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: रामपुर के बहेरी गांव के बड़का तालाब में सोमवार की देर शाम एक रसोइये की डूबने से मौत हो गई। मृतक 40 वर्षीय रमेश कुमार गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में काम करता था और खेत से लौटते समय तालाब में हाथ-पैर धोने गया था। पैर फिसलने से उसकी डूबकर मौत हो गई।

Bhabua News: तालाब में डूबने से बहेरी मध्य विद्यालय के रसोइया की मौत

Bhabua News: खेत में काम कर लौटने के बाद बड़का तालाब में हाथ-पैर धोने गया था घटना स्थल पर पहुंच करमचट थाने की पुलिस ने किया शव का पंचनामा (पेज तीन) रामपुर, एक संवाददाता। करमचट थाना क्षेत्र के बहेरी गांव के मां काली मंदिर के पास स्थित बड़का तालाब में सोमवार की देर शाम तालाब में डूबने से एक रसोइया की मौत हो गई।

मृतक का परिचय

मृतक 40 वर्षीय रमेश कुमार उर्फ गुड्डू प्रजापति बहेरी निवासी हरिद्वार प्रजापति का बेटा था। वह बहेरी गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में रसोइया के पद पर कार्यरत था। परिजनों ने बताया कि खेत से काम करने के बाद वह गांव के मंदिर के बगल में स्थित बड़का तालाब में हाथ-पैर धोने गया था। इसी दौरान पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी चला गया और डूबने से मौत हो गई। तालाब के पास मौजूद कुछ लोगों ने देखा तो शोर मचाया। उनकी आवाज सुन लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण तालाब में कूदकर उसे बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को देखते ही दहाड़ मारकर रोने लगे। थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि सूचना पर करमचट थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची थी। शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद सोमवार की रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। गांव पर शव पहुंचते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। शव का दाह-संस्कार मंगलवार को किया गया।

पारिवारिक स्थिति

दो बच्चों के सिर उठ गया पिता का साया जानकारी के अनुसार, मृतक गुड्डू प्रजापति गरीब था। वह गांव के स्कूल में रसोइया और मजदूरी का काम करके परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक का दो पुत्रों 13 वर्षीय अमरेश कुमार व 10 वर्षीय रीतेश कुमार हैं। वह अपने चार भाई और तीन बहनों में सबसे छोटा था। सबसे बड़ा हीरा प्रजापति उर्फ श्रीभगवान, उमेश प्रजापति के अलावा रतन प्रजापति और रमेश प्रजापति थे। इनमें से रतन और रमेश की मौत हो चुकी है। तीनों बहनों की शादी हो चुकी है.

सामान्य प्रश्न

मृतक का नाम क्या था?
मृतक का नाम रमेश कुमार उर्फ गुड्डू प्रजापति था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsBhabua News: तालाब में डूबने से बहेरी मध्य विद्यालय के रसोइया की मौत