Bhabua News: तालाब में डूबने से बहेरी मध्य विद्यालय के रसोइया की मौत

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: गांव के बड़का तालाब में डूबने से 40 वर्षीय रमेश कुमार की मौत हो गई। वह खेत से काम कर लौटने के बाद तालाब में हाथ-पैर धोने गया था। उसके पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चला गया। ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन जब तक उसे निकाला गया, तब तक उसकी जान जा चुकी थी।

Bhabua News: तालाब में डूबने से बहेरी मध्य विद्यालय के रसोइया की मौत

Bhabua News: खेत में काम कर लौटने के बाद गांव के बड़का तालाब में हाथ-पैर धोने गया था घटना स्थल पर पहुंच करमचट थाने की पुलिस कर रही है शव का पंचनामा रामपुर, एक संवाददाता। करमचट थाना क्षेत्र के बहेरी गांव के मां काली मंदिर के पास बड़का तालाब में सोमवार की रात आठ बजे तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक 40 वर्षीया रमेश कुमार उर्फ गुड्डू प्रजापति बहेरी निवासी हरिद्वार प्रजापति का पुत्र था। वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय में रसोइया था। घटना की सूचना मिलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। परिजन व ग्रामीण तालाब के पास पहुंचे। शव को देखते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

परिजनों ने बताया कि सोमवार की देर शाम खेत से काम करने के बाद वह गांव के मंदिर के बगल में स्थित बड़का तालाब में हाथ-पैर धोने गया था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। वहां मौजूद कुछ लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। काफी मशक्कत के बाद उसे तालाब से बाहर निकाला। लेकिन, उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर करमचट थाने की पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा करने की प्रक्रिया शुरू की। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने की और बताया कि घटना स्थल पर पुलिस मौजूद है। उसके दो बच्चे हैं। अपने भाई-बहनों में गुड्डू सबसे छोटा था。

पूछे जाने वाले सवाल

✦रमेश कुमार की उम्र क्या थी?−
रमेश कुमार की उम्र 40 वर्ष थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsBhabua News: तालाब में डूबने से बहेरी मध्य विद्यालय के रसोइया की मौत