Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsTragic Discoveries Young Woman s Body Found Teen Dies from Snake Bite Two Arrested for Drinking
नहर से बरामद युवती के शव की शिनाख्त

नहर से बरामद युवती के शव की शिनाख्त

संक्षेप:

(पेज तीन) पिकअप में शराब पी रहे दो गिरफ्तारपिकअप में शराब पी रहे दो गिरफ्तारपिकअप में शराब पी रहे दो गिरफ्तारपिकअप में शराब पी रहे दो गिरफ्तार

Sep 13, 2025 08:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

(पेज तीन) रामपुर। करमचट थाना क्षेत्र के 84 आरडी एवं बगही पुल के बीच झलखोरा गांव के दक्षिण सोन उच्च स्तरीय नहर से शुक्रवार को बरामद युवती के शव की पहचान शनिवार को हुई। खबर प्रकाशित होने के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और मर्चरी हाउस में पहुंच उसकी पहचान रोहतास जिला चेनारी थाना क्षेत्र के भरंदुआ गांव निवासी मो. सरफराज अली की 20 वर्षीय ापुत्री गुलफसा खातून के रूप में की गई। इसकी पुष्टि मृतका के चाचा मो. मुस्तकिम मियां ने की। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजन उसके शव को लेकर चले गए। मालूम हो कि चेनारी की ओर से नहर में बहते हुए युवती का शव झलखोरा के पास पहुंचा था, जिसे बरामद करने के बाद उसकी पहचान कराने की पुलिस ने कोशिश की, पर शिनाख्त नहीं होने पर उसे मर्चरी हाउस में रखवा दिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सांप के डंसने से डंडोरी की किशोरी की मौत भभुआ। कुदरा थाना क्षेत्र के डंडोरी गांव में सांप के डंसने से एक किशोर की शनिवार को मौत हो गई। मृतका 14 वर्षीया रिया राज डंडोरी निवासी बृजेश कुमार सिंह की बेटी थी। परिजनों ने बताया कि रिया शुक्रवार की रात अपने कमरे में सोई थी। रात में करीब 3:00 बजे उसे सांप ने डंस लिया। उसे झाड़फूंक कराया जाने लगा। इसमें देर हुई। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे सदर अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी के चिकित्सक ने उसे भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया। कुदरा थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा किया और सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बच्ची की मौत के बाद परिजन सदर अस्पताल में रोने-बिलखने लगे। पिकअप में शराब पी रहे दो गिरफ्तार भभुआ। नगर थाने की पुलिस ने शहर के नगरपालिका मैदान में पिकअप में शराब पी रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। शराब की बोतल भी जब्त की। गिरफ्तार लोगों में चैनपुर निवासी असलम कुरैशी का बेटा महफूज कुरैशी व नगर थाना क्षेत्र के बबुरा निवासी इम्तेयाज कुरैशी का बेटा आदिल कुरैशी शामिल हैं। नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर रात नगर थाने की महिला एसआई वर्षा रानी रात्रि गश्ती में थीं। इसी दौरान नगरपालिका मैदान में संदिग्ध अवस्था में लगी पिकअप को देख जब पुलिस वहां पहुची तो गाड़ी में बैठे दो युवक शराब पीते देखे गए, जिन्हें पकड़ लिया गया। पिकअप से पुलिस ने करीब 200 मिलीग्रामअंग्रेजी शराब बरामद किया। पकड़े गए दोनों युवकों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।