Bhabua News: घर में सो रहे बच्चे को सांप ने डसा, हो गई मौत
Bhabua News: झांड़फूंक कराने के लिए ले गए थे यूपी के अमवा के सती माई मंदिर इलाज कराने में देर होने से बच्चे की गई जान, घर-परिवार में कोहराम

Bhabua News: झांड़फूंक कराने के लिए ले गए थे यूपी के अमवा के सती माई मंदिर इलाज कराने में देर होने से बच्चे की गई जान, घर-परिवार में कोहराम (पेज तीन) चैनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के अमांव गांव स्थित अपने घर में सो रहे एक बच्चे को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक चार वर्षीय आकाश कुमार चैनपुर थाना क्षेत्र के अमांव गांव निवासी बाबूलाल राम का पुत्र था। परिजनों ने बताया कि आकाश रविवार की रात में छत पर सोया हुआ था। बारिश होने लगी तो कमरे में पलंग पर आकर सो गया। परिजनों ने बताया कि इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। वह उसे झाड़फूंक कराने के लिए उत्तर प्रदेश में अमवा के सती माता मंदिर ले गए। वहां उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुई, तो उसे चैनपुर के अस्पताल में ले गए। चिकित्सक द्वारा उसकी स्वास्थ्य जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों द्वारा बताया गया कि सांप को लाठी-डंडे से मार दिया गया है。
सिरहीरा के युवक को सांप ने डंसा
चांद। थाना क्षेत्र के सिरहीरा गांव में एक युवक को सांप ने डस लिया। पीड़ित जितेंद्र मुसहर भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी मदन मुसहर का पुत्र है। वह सिरहीरा गांव में रिश्तेदार के घर गया था। परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए उत्तर प्रदेश के अमवा के सती माता मंदिर ले गए। वहां उसकी हालत गंभीर होने पर परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लेकर चले गए। सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा युवक को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।


