हाटा में कमरे के पंखे से महिला की लटकती लाश बरामद
चैनपुर थाने की पुलिस ने एक 28 वर्षीय महिला अनीता कुमार का शव कमरे में पंखे से लटकता पाया। मृतका के पति प्रदीप कुमार पाल ने दरवाजा खोलने पर अपनी पत्नी को लटकता हुआ देखा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चैनपुर थाने की पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला पति-पत्नी के बीच अनबन बना घटना का कारण, पुलिस कर रही है जांच (पेज तीन) चैनपुर, एक संवाददाता।
घटना का विवरण
थाना क्षेत्र के हाटा शहर स्थित वार्ड 10 के एक घर के कमरे के पंखे से लटकती महिला की लाश को पुलिस ने बुधवार को बरामद किया। मृतका 28 वर्षीया अनीता कुमार हाटा निवासी प्रदीप कुमार पाल की पत्नी थी। घटना बुधवार की देर रात में हुई। इस घटना की भनक परिजनों को भी नहीं लगी। मृतका का पति प्रदीप भभुआ शहर की एक होलसेल दुकान पर काम करता है। वह दुकान से रात 10:00 बजे अपने घर आया। दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। लेकिन, काफी देर बाद भी कमरे के अंदर से कोई गतिविधि महसूस नहीं हुई। खिड़की से अंदर में नजर दौड़ायी तो देखा कि अनीता के गले में फंदा लगा है और वह पंखे से लटक रही है।
पुलिस कार्रवाई
इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को उतरवाया और परिजनों से इस घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस मृतका के पिता को घटना की जानकारी मोबाइल फोन के जरिए दी। मृतका के पिता चेनारी बाजार निवासी विजय शंकर पाल अपने भाई के साथ गुरुवार को हाटा स्थित बेटी की ससुराल पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर गुरुवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि अभी तक थाने में आवेदन नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवेदन आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फोटो- 17 जून भभुआ- 2 कैप्शन- चैनपुर के हाटा में महिला की मौत के बाद बुधवार को सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने आए परिजन।


