सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दो दोस्त गंभीर घायल
चैनपुर के सतौना पुल के पास एक डंपर से बाइक के टकराने से 22 वर्षीय दशमी चौहान की मौत हो गई। उसके दो साथी, कुलदीप और तुलसी, गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी तीन युवक उत्तर प्रदेश के इलिया बाजार से लौट रहे थे। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी डंपर चालक फरार है।

सीएचसी से दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल किया रेफर, चिकित्सक ने कुलदीप को किया हायर सेंटर रेफर यूपी के इलिया बाजार से हाटा लौटने के दौरान सतौना पुल के पास हुई घटना पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार में जुटे परिजन, थाना में नहीं दी गई अर्जी (पेज तीन) चैनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सतौना पुल के पास डंपर से बाइक के टकरा जाने से जहां उसपर सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना बुधवार की रात करीब 9:30 बजे हुई। मृतक 22 वर्षीय दशमी चौहान चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा शहर के गवही मुहल्ला निवासी गुलाब चौहान का बेटा था।
घायलों में गंवई निवासी मुंडन चौहान का पुत्र कुलदीप चौहान और अंगद चौहान का बेटा तुलसी चौहान शामिल हैं। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर रूप से घायल तुलसी को हायर सेंटर कर दिया, जबकि कुलदीप का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। परिजन तुलसी के बेहतर इलाज के लिए उसे लेकर वाराणसी के ट्रामा सेंटर चले गए। मुहल्ले के लोगों ने बताया कि दशमी, कुलदीप और तुलसी उत्तर प्रदेश के इलिया बाजार में गए थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार हो बुधवार की रात अपने घर लौट रहे थे। वह जैसे ही चैनपुर थाना क्षेत्र के सतौना पुल के पास पहुंचे, उनकी बाइक मिट्टी लोड कर जा रहे डंपर से टकरा गई, जिससे दशमी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोनों साथी घायल हो गए। दशमी के सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से खून ज्यादा निकल गया था। घटना स्थल पर सड़क खून से लाल हो गई थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को लेकर चैनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आई। स्वास्थ्य जांच कर चिकित्सक ने दशमी को मृत घोषित कर दिया और तुलसी व कुलदीप का प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल भेज दिया। कुलदीप को सिर में लगी है चोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक कर्मी ने बताया कि तुलसी चौहान के भी सिर में गंभीर चोट लगी है। खून का रिसाव भी ज्यादा हुआ है। जबकि कुलदीप के हाथ और जीभ चोटिल हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची चैनपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद शव को सदर अस्पताल भिजवा दिया। बताया गया है कि शव का अंत्यपरीक्षण बुधवार की देर रात में कराया गया। घटना की सूचना पर मृतक के दरवाजे पर काफी संख्या में ग्रामीण, नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी पहुंचे थे। नाते-रिश्तेदार भी आए हैं। दशमी की पिछले साल हुई थी शादी हाटा के गंवई मुहल्ला के दशमी चौहान की शादी पिछले वर्ष सासाराम में हुई थी। उसकी पत्नी की गोद में चार माह का दूधमुंहा बच्चा है। दशमी की मौत के बाद से उसकी पत्नी रोये जा रही है। रोते-रोते वह बेहोश हो जा रही है। महिलाएं उसके मुंह पर पानी का छींटा मारकर उसे होश में ला रही हैं। उसके बच्चे को परिवार की महिलाएं देख रही हैं। उसकी सास भी निढाल पड़ी है। ससुर एकटक शव को निहार रहे थे। मुहल्ले के लोग दाह-संस्कार की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने डंपर को किया बरामद, चालक फरार दुर्घटना के बाद चालक डंपर को घटना स्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर थाने के पास खड़ा किया है। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (चैनपुर से संत दुबे) फोटो- 15 अप्रैल भभुआ- 9 कैप्शन- चैनपुर के सतौना पुल के पास बुधवार की रात हुई सड़क दुर्घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


