Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsTragic Bike Accident in Bihar One Student Dies Two Injured
दो बाइक की टक्कर में छात्र की मौत, दो साथी और दंपती घायल

दो बाइक की टक्कर में छात्र की मौत, दो साथी और दंपती घायल

संक्षेप:

बिहार के सोनहन थाना क्षेत्र में अकोढ़ी नहर के पास एक बाइक दुर्घटना में 16 वर्षीय अभय कुमार की मौत हो गई। अभय अपने दो साथियों के साथ कोचिंग से लौट रहा था। दुर्घटना में उसके साथी बलजीत और पिंटू तथा एक...

Aug 27, 2025 08:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

सोनहन से कोचिंग में पढ़कर बाइक से अपने गांव तमाढ़ी जा रहे थे तीनों छात्र अकोढ़ी नहर के पास हुई दुर्घटना, घायल छात्रों व दंपती का चल रहा इलाज (पेज तीन की लीड खबर) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के अकोढ़ी नहर के पास बुधवार की सुबह दो बाइक की सीधी टक्कर में जहां एक छात्र की मौत हो गई, वहीं उसके दो साथी छात्र और दंपती घायल हो गए। मृतक 16 वर्षीय अभय कुमार जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के तमाढ़ी गांव निवासी अजय चौधरी का एकलौता बेटा था। घायलों में अभय के साथी तमाढ़ी गांव के ही उपेंद्र चौधरी का 15 वर्षीय पुत्र बलजीत कुमार और अनिल चौधरी का 15 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार तथा दूसरी बाइक सवार कुदरा के रामेश्वर प्रसाद व उनकी पत्नी मीरा देवी शामिल हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दसवीं कक्षा के तीनों छात्र सोनहन से कोचिंग कर अपने गांव बाइक से लौट रहे थे। इस घटना के बाद तीनों छात्रों सहित दंपती को सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार भाष्कर ने स्वास्थ्य जांच कर अभय कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी बलजीत, पिंटू और रामेश्वर एवं मीराको इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। तीनों छात्रों ने कोरी गांव बहेरा के हाई स्कूल में दाखिला लेकर पढ़ाई शुरू की थी। लेकिन, इस हादसे ने एक साथी का साथ छोड़ा दिया। सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि तीन बहनों के बीच अभय अकेला भाई था। इस घटना की सूचना मिलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। महिलाएं दहाड़ मारकर रोने लगीं। गांव की महिलाएं उनके घर पहुंच ढांढस बंधा रही थीं। सोनहन थाना के एएसआई सुबोध कुमार ने छात्र के शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। फोटो- 27 अगस्त भभुआ- 8 कैप्शन- बेटे की मौत की खबर सुनते ही बेहोश हुई मां को होश में लाने की कोशिश करती महिला व अन्य।