Bhabua News: करंट की चपेट में आने से स्नातक के छात्र की गई जान

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: करमचट थाना क्षेत्र के झाली गांव में एक स्नातक छात्र की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। शुभम कुमार अपने घर में बिजली का तार जोड़ते समय हादसे का शिकार हुए। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों ने उन्हें सांत्वना दी।

Bhabua News: करंट की चपेट में आने से स्नातक के छात्र की गई जान

Bhabua News: करमचट थाना क्षेत्र के झाली गांव में हुई घटना, परिजनों में मचा कोहराम तार को जोड़ने के दौरान हुआ हादसा, भभुआ पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम (पेज तीन) रामपुर, एक संवाददाता। करंट की चपेट में आने से शुक्रवार की रात स्नातक के एक छात्र की मौत हो गई। मृतक 22 वर्षीय शुभम कुमार करमचट थाना क्षेत्र के झाली गांव निवासी राजेश साह का पुत्र था।

हादसे का कारण

ग्रामीण शमीमुद्दीन अंसारी ने बताया कि शुक्रवार की रात शुभम के घर में बिजली आपूर्ति नहीं हो रही थी। वह तार को जोड़ रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए। वहां के इमरजेंसी चिकित्सक द्वारा उसकी स्वास्थ्य जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने भभुआ थाने को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। उसके गांव पर शव लाये जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उनकी रोने की आवाज सुन गांव की महिलाएं उनके घर पहुंचीं और उन्हें ढांढस बंधाने लगीं। जबकि परिजन व ग्रामीण शव का दाह-संस्कार की तैयारी में जुट गए। ग्रामीणों ने बताया कि दो भाई और एक बहन में शुभम अपने पिता का सबसे बड़ा पुत्र था।

बिजली विभाग की चेतावनी

इस संबंध में पूछने पर बिजली विभाग के कनीय अभियंता परमेश्वर कुमार ने बताया कि निजी तार को जोड़ने के दौरान छात्र करंट की चपेट में आया है। मुख्य तार में निजी तार खुद से जोड़ना या टोका फंसाना ठीक नहीं है। इससे परहेज करना चाहिए।

सामान्य प्रश्न

✦शुभम कुमार की मौत कैसे हुई?−
शुभम कुमार की मौत करंट की चपेट में आने से हुई, जब वह अपने घर में बिजली का तार जोड़ रहा था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsभभुआBhabua News: करंट की चपेट में आने से स्नातक के छात्र की गई जान