Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsTraffic Jam Crisis on Chainpur Road Residents Demand Permanent Solution
चैनपुर रोड बना जाम का स्थायी केंद्र, पटेल चौक भी प्रभावित

चैनपुर रोड बना जाम का स्थायी केंद्र, पटेल चौक भी प्रभावित

संक्षेप:

भभुआ में चैनपुर रोड पर जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। लोग वैकल्पिक रास्तों का सहारा ले रहे हैं, लेकिन फिर भी जाम से बच नहीं पा रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है ताकि वे समय पर बाजार पहुंच सकें और आमजन को राहत मिले।

Jan 24, 2026 09:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

रोजमर्रा की आवाजाही से कतराने लगे लोग, वैकल्पिक रास्तों पर बढ़ रहा दबाव क्षेत्र के लोगों ने की स्थायी समाधान की मांग, बाजार जाना भी बन गया परेशानी (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर का चैनपुर रोड जाम की समस्या से जूझ रहा है। पटेल चौक और बिजली कॉलोनी के पास सड़क पर लगने वाला जाम अब नियति बन चुका है। हालात ऐसे हैं कि इस मार्ग से रोज गुजरने वाले लोग अब यहां से आने-जाने में कतराने लगे हैं। सुबह से शाम तक किसी न किसी समय वाहनों की कतार लग जाती है, जिससे आमजन का समय और ईंधन दोनों बर्बाद हो रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जाम से बचने के लिए लोग वैकल्पिक रास्तों का सहारा ले रहे हैं। अखलासपुर की ओर से आने वाले वाहन अष्टभुजी चौक होकर कबीर रोड से बिजली कॉलोनी निकल जाते हैं, जबकि भगवानपुर रोड से आने वाले लोग चिल्ड्रन गार्डन स्कूल होते हुए प्रोफेसर कॉलोनी के रास्ते इस रोड पर पहुंचते हैं। बावजूद इसके, पटेल चौक और बिजली कॉलोनी के सामने से गुजरने में अधिकांश लोग परहेज करते हैं। चैनपुर रोड पर बसे बेतरी, मोकरी, कुड़ासन, नउआं, डारीडीह, खैरा, करी कोहरी, महेसुआं, जमुआंव, नरावं, केवा, चंदा, करवंदिया और चैनपुर जैसे गांवों के लोग प्रतिदिन भभुआ बाजार इसी मार्ग से आते हैं। लोग बताते हैं कि वह बाजार तो कर लेते हैं, लेकिन जाम में फंसने के कारण समय से घर नहीं पहुंच पाते। कई बार सामान लदी गाड़ियां भी घंटों जाम में फंसी रहती हैं। स्थानीय निवासी अवधेश तिवारी, प्रमोद तिवारी, संजू तिवारी, कमलेश मौर्य, विंध्याचल नाई, प्रद्युम्न सिंह, सत्येंद्र सिंह सहित अन्य लोगों का कहना है कि भभुआ बाजार आना अब महंगा सौदा हो गया है। बाजार में जो बचत होती है, उससे ज्यादा खर्च बाइक के तेल में हो जाता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस जाम की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु हो। फोटो-24 जनवरी भभुआ- 2 कैप्शन- शहर के बिजली कॉलोनी के पास चेनपुर रोड पर शनिवार को दिखता जाम का नजारा