Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsTraffic Jam Caused by Cattle Tying Disrupts Daily Commute in Bhabua
रामपुर कॉलोनी के मुख्य पथ में बांधे जा रहे हैं मवेशी

रामपुर कॉलोनी के मुख्य पथ में बांधे जा रहे हैं मवेशी

संक्षेप:

भभुआ के रामपुर कॉलोनी की मुख्य सड़क पर मवेशियों के बांधने से यातायात प्रभावित हो रहा है। स्कूल वाहन, छात्र और आम राहगीर परेशान हैं। स्थानीय लोग नगर परिषद से अतिक्रमण हटाने की गुहार लगा रहे हैं, ताकि यातायात व्यवस्था सामान्य हो सके और दुर्गंध से राहत मिले।

Dec 02, 2025 07:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

जेपी व पटेल चौक पर जाम लगने पर इसी मार्ग से गुजरती हैं गाड़ियां स्कूल वाहन, छात्र व आम राहगीर हो रहे परेशान, दुर्गंध से हाल बेहाल (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। चैनपुर-भभुआ मार्ग को जोड़ने वाली रामपुर कॉलोनी की मुख्य सड़क पर मवेशी बांधे जा रहे हैं। इससे राहगीरों और चालकों को परेशानी हो रही है। शहर की यह महत्वपूर्ण सड़क वीआईपी कॉलोनी से होकर शिवाजी चौक पर मिलती है, जिससे प्रतिदिन हजारों वाहन आवाजाही करते हैं। लेकिन, रामपुर कॉलोनी के सामने पशुपालकों द्वारा पशु बांध दिए जाने और सड़क पर मवेशियों के बैठ जाने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी जेपी चौक व पटेल चौक पर जाम की समस्या उत्पन्न होती है, तब इसी सड़क से होकर अन्य वाहनों को लेकर चालक गुजरते हैं। ऐसे में स्कूल बस, ऑटो, एंबुलेंस सहित आम वाहनों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। छात्रों को भी भय बना रहता है कि कहीं अचानक पशु उनपर हमला न कर दें। बच्चे रोजाना इस पथ से पढ़ने के लिए स्कूल व कोचिंग में आते-जाते हैं। गोबर लगी पूंछ भी मवेशी हमेशा चलाते हैं, जिससे उनकी ड्रेस गंदी हो जाती है। वार्ड के उमाशंकर प्रसाद, प्रदीप मौर्या, रोजन मियां, विवेक कुमार, शत्रुध्न कुमार, दिलशाद मियां समेत कई लोगों ने बताया कि पशुपालक इस सड़क को अपनी निजी जमीन समझते हैं। रोक-टोक करने पर झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। कई बार नगर परिषद से इसकी शिकायत की गई, लेकिन अब तक न तो कार्रवाई हुई और न ही रास्ता साफ हो सका है। आज भी इस पथ में पशुपालक अपने मवेशियों को बांध रहे हैं। सड़क पर पसरी गंदगी व दुर्गंध से राहगीर हो रहे परेशान स्थानीय लोगों का कहना है कि पशुपालकों द्वारा मवेशी बांधे जाने से सड़क पर हमेशा मल-मूत्र पड़ा रहता है। इस पथ में पसरी गंदगी से निकलने वाली दुर्गंध से राह तय करना मुश्किल होता है। इस पथ के आसपास में निवास करनेवाले लोग अक्सर खिड़क-दरवाजा बंद करके रखते हैं। भोजन-नाश्ता करने से पहले वह देखते हैं कि खिड़की-दरवाजा खुला तो नहीं है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं रोजाना इस समस्या से जूझते दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से पुन: गुहार लगाते हुए कहा है कि इस मार्ग को अविलंब अतिक्रमणमुक्त कराया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सामान्य हो सके और लोगों को राहत मिल सके। पशुपालकों को निर्धारित स्थल पर ही पशु बांधने के लिए निर्देशित करने की मांग की गई है। उनका कहना था कि नगर परिषद के अधिकारी जिस तरह मुख्य सड़कों व चौराहा से अतिक्रमण हटवा रहे हैं, उसी तरह इस पथ से अतिक्रमण हटवा देते तो अच्छा रहता। फोटो- 02 दिसंबर भभुआ- 1 कैप्शन- भभुआ शहर की रामपुर कॉलोनी की मुख्य सड़क पर मंगलवार को बांधे गए पशु।