Bhabua News: ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त और चालक घायल, हाइवा जब्त

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: भभुआ-चैनपुर मुख्य सड़क पर सोमवार रात हाइवा ने ट्रैक्टर में धक्का मार दिया, जिससे ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त और चालक राकेश पासवान घायल हो गया। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर थाने की पुलिस ने हाइवा जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर भी दर्ज की गई है।

ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त और चालक घायल, हाइवा जब्त

Bhabua News: ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त और चालक घायल, हाइवा जब्त भभुआ। जिले की भभुआ-चैनपुर मुख्य सड़क पर बेतरी गांव स्थित मुंडेश्वरी गेट के पास सोमवार की रात हाइवा ने ट्रैक्टर में धक्का मार दिया, जिससे ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त और चालक घायल हो गया। नगर थाने की पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है। घायल ट्रैक्टर चालक राकेश पासवान बेतरी गांव का निवासी है। उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उसे भर्ती कर उसका इलाज किया गया। इस मामले में सारंगपुर के ट्रैक्टर ऑपरेटर ब्रजेश सिंह ने नगर थाना में हाइवा चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। नगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

हि.प्र. कैप्शन- भभुआ के बेतरी गांव के पास दुर्घटना में ट्रैक्टर के क्षतिग्रस्त होने और चालक के घायल होने के बाद बरामद हाइवा सदर थाना परिसर में।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।