मशाल खेल खोज प्रतियोगिता में अव्वल खिलाडियों को मिला सम्मान

मशाल खेल खोज प्रतियोगिता में अव्वल खिलाडियों को मिला सम्मान

संक्षेप:

युवा पेज की खबर युवा पेज की खबर मशाल खेल खोज प्रतियोगिता में अव्वल खिलाडियों को मिला सम्मान प्रखंड अधौरा में विजेताओं

Dec 11, 2025 08:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

युवा पेज की खबर मशाल खेल खोज प्रतियोगिता में अव्वल खिलाडियों को मिला सम्मान प्रखंड अधौरा में विजेताओं को चेक और प्रमाण पत्र देकर किया गया पुरस्कृत कुल 108 खिलाड़ियों में 47 को चेक, 61 को खाते में भेजी गई पुरस्कार राशि भभुआ, नगर संवाददाता। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना, खेल विभाग एवं जिला प्रशासन कैमूर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मशाल खेल खोज प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन जिले के सभी प्रखंडों में किया गया था। इस प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला खेल मीडिया प्रभारी डॉ. तुलसी प्रसाद ने बताया कि विभागीय गाइडलाइन के अनुसार प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र देने का प्रावधान है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी क्रम में गुरुवार को प्रखंड अधौरा के बीआरसी भवन में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी रविंद्र कुमार की उपस्थिति में विजेताओं को चेक के माध्यम से राशि प्रदान की गई। प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को 1000 रुपये, द्वितीय स्थान वालों को 600 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को 400 रुपये का पुरस्कार दिया गया। खिलाड़ियों को पदाधिकारी ने दी शुभकामनाएं प्रखंड के उभरते स्टार खिलाड़ी चांदनी कुमारी, आरुषि, कंचन, निशा, सूर्या, उपेंद्र, अविनाश सहित कई खिलाड़ियों को मंच पर बुलाकर चेक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिले में कुल 108 खिलाडियों में से 47 खिलाडियों को चेक प्रदान किया गया, जबकि 61 खिलाड़ियों के खाते में एडवाइस के माध्यम से पुरस्कार राशि भेजी गई। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक शौकत अली गद्दी, विशाल कुमार, निर्भय कुमार, डेटा एंट्री ऑपरेटर धर्मेंद्र कुमार, कार्यपालक सहायक मोहम्मद असलम, रंजीत कुमार, गौरव कुमार चौरसिया, इम्तियाज अहमद सहित सैकड़ों खिलाड़ी और अभिभावक मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान खिलाडियों में उत्साह और गर्व का भाव देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। फोटो- 11 दिसंबर भभुआ-11 कैप्शन- मशाल खेल खोज प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले खिलाडियों को राशि का चेक देकर सम्मानित करते प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी