डीएवी जद्दुपुर की श्रेया साक्षी 95% अंक पाकर टॉपर बनी
निदेशक बोले, परीक्षा में सफल सभी छात्र-छात्राओ को सम्मानित किया जाएगा निदेशक बोले, परीक्षा में सफल सभी छात्र-छात्राओ को सम्मानित किया जाएगा

निदेशक बोले, परीक्षा में सफल सभी छात्र-छात्राओ को सम्मानित किया जाएगा (युवा पेज) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सीबीएससी 12वीं की परीक्षा का बुधवार को जारी रिजल्ट में जिले के डीएवी स्कूल जद्दुपुर की बायोलॉजी की छात्रा श्रेया साक्षी 95 प्रतिशत अंक पाकर टॉपर बनी है। जबकि सौम्या कुमारी-बायोलॉजी में 93.2 प्रतिशत, श्रेयांश राज-मैथ में 92.4 प्रतिशत अंक, अराध्या राज-वायोलॉजी में 91.8 प्रतिशत अंक, नब्या जायसवाल-बायोलॉजी में 91.4 प्रतिशत अंक, राकेश विश्वकर्मा-बायोलॉजी में 90 प्रतिशत अंक, हिमांशु पटेल-मैंथ में 90प्रतिशत अंक,आकृति सिंह-बायोलाजी में 90प्रतिशत अंक,अनमोल रतन-मैथ में 90 प्रतिशत अंक, मोहिका शुक्ला-बायोलॉजी में 90 प्रतिशत अंक,विशु प्रिया-मैथ में 90 प्रतिशत अंक लाया है। डीएवी स्कूल जद्दुपुर के निदेशक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल के 158 छात्र- छात्रा सीबीएससी बारहवीं की परीक्षा दिए थे, जिसमें सभी छात्र-छात्रा अच्छे अंक से सफलता प्राप्त कर स्कूल व जिले का नाम रौशन किए हैं।
उन्होंने कहा कि सीबीएससी बारहवीं की परीक्षा में सफल सभी छात्र-छात्राओ को स्कूल परिसर में समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। फोटो -श्रेया साक्षी- बायोलॉजी 95% फोटो -सौम्या कुमारी- बायोलॉजी 93.2% फोटो -श्रेयांश राज-मैथ 92.4% फोटो -अराध्या राज- बायोलॉजी में 91.8% फोटो -नब्या जायसवाल-बायोलॉजी में 91.4%
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


