बारे गांव में सब्जी तोड़ने जा रही तीन महिलाए मारपीट में घायल,
पेज तीन की एक नजर खबर पेज तीन की एक नजर खबर बारे गांव में सब्जी तोड़ने जा रही तीन महिलाए मारपीट में घायल, घायल तीनो महिलाओ

पेज तीन की एक नजर खबर बारे गांव में सब्जी तोड़ने जा रही तीन महिलाए मारपीट में घायल, घायल तीनो महिलाओ का सदर अस्पताल में कराया गया इलाज भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के बारे गांव में सब्जी तोड़ने जा रही तीन महिलाओं को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । यह घटना रविवार की सुबह लगभग 8:30 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक घायल भभुआ थाना क्षेत्र के बारे गांव निवासी बल्ली राम की 50 वर्षीय पत्नी आशा देवी तथा 20 वर्षीय उनकी पुत्री संगीता कुमारी और 35 वर्षीय बहु रविता देवी बताई जाती है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि हमारी बहु रविता देवी सब्जी तोड़ने के लिए जा रही थी।
तभी गांव के अपने पटीदार के लोगों ने बोलबाजी करने लगे। जब विरोध किया गया तो 8 की संख्या में आए लोगों ने लाठी व डंडा से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । जहां इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल लाया गया। वहीं चिकित्सक द्वारा भर्ती कर सभी घायल महिलाओं का इलाज किया जा रहा है। फोटो परिचय 12-भभुआ-13-मारपीट में घायल महिलाओ का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज हत्या मामले में पीडित परिवार ने आरोपियों पर कार्रवाई का किया मांग भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के चकबंदी रोड में वीते 5 अक्टूबर को फांसी के फंदे पर हुए संदिग्ध हत्या मामले में पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर कार्रवाई का मांग किया है। रविवार को मृतक के भाई चंद्रदेव सिंह यादव ने बताया कि 5 अक्टूबर 2025 को चकबंदी रोड में उसके भाई निर्भय उर्फ बबलू यादव को हत्या कर फांसी के फंदे पर लटका दिया गया था। जो इस घटना को मेरी मां और भाई ने देखा था। भभुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज भी कराई गई। लेकिन आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। इस पर कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है। भभुआ थाना पर आज पहुंचा तो आश्वासन मिल रहा है की कार्रवाई हो रहा है। सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। इसलिए उन्होंने वरीय अधिकारी से अपील किया इस मामले में जल्द से जल्द आरोपियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। भभुआ विधानसभा से एक प्रत्याशी ने कटवाया नाजीर रसीद भभुआ। भभुआ विधानसभा से एक प्रत्याशी ने नाजीर रशीद कटवाया है। आज रविवार को एक बजे कोषांग के बड़ा बाबू द्वारा बताया गया कि शनिवार को भभुआ वार्ड संख्या 4 निवासी विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने बहुजन समाज पार्टी से भभुआ विधानसभा क्षेत्र 205 से प्रत्याशी के रूप में नाजीर रसीद कटवाया है। वही विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। जो सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन भी होगा ,इसको लेकर अनुमंडल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाया गया है। वहीं आचार संहिता का अनुपालन करते हुए सभी लोग अपना नामांकन करेंगे अब तक एक नाजीर रसीद कटा हुआ है। हि.प्र. चैनपुर विधानसभा से एक प्रत्याशी ने कटवाया नाजीर रसीद भभुआ। चैनपुर विधानसभा से एक प्रत्याशी ने नाजीर रसीद कटवाया है। आज रविवार को एक बजे कोषांग के बड़ा बाबू द्वारा बताया गया कि शनिवार को ही भभुआ थाना क्षेत्र के सिकठी गांव निवासी गोपाल बिंद ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नाजीर रसीद कटवाया है। वही नामांकन की प्रक्रिया को लेकर भभुआ अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी अमित कुमार द्वारा कोषांग के सभी पदाधिकारी व कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया है। वहीं नामांकन की प्रक्रिया को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। जहां सोमवार यानी कल 13 अक्टूबर को दोनों विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस जवान भी तैनात रहेंगे। 44 पीस एटीएम शराब के साथ पुलिस ने एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के गोराईपुर गांव से 44 पीस एटीएम शराब के साथ पुलिस ने एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। रविवार को 2 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज अंगद बिंद के पुत्र उमेश बिंद बताया जाता है। गुप्त सूचना पर एसआई रवि कुमार द्वारा उसके घर पर छापेमारी की तो 44 पीस एटीएम शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। उसके बाद शराब बरामद कर धंधेबाज पर कानूनी कार्रवाई करते हुए सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छत से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के सुगिया पोखर गांव में छत से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना रविवार को लगभग 1:30 की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक घायल महिला भगवानपुर थाना क्षेत्र के सुगिया पोखर गांव निवासी सुदामा चौधरी की 45 वर्षीय पत्नी गीता देवी बताई जाती है। जहां सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि महिला अपने छत पर कपड़ा सुखाने के लिए जा रही थी। तभी अचानक छत से पैर फिसला और नीचे गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जहां इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल लाया गया। वहीं चिकित्सक द्वारा भर्ती कर घायल महिला का इलाज किया जा रहा है। दुकान सफाई करने के दौरान दुकानदार को जहरीला सांप ने काटा, तबीयत बिगड़ी भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चैनपुर बाजार में दुकान की सफाई कर कचरे को फेंकने गए एक दुकानदार को जहरीला सांप ने काट लिया। जिसकी तबियत बिगड़ गई। आज रविवार को 2 बजे सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि दुकानदार चैनपुर थाना क्षेत्र के करवदियां गांव निवासी मुन्ना राम के 28 वर्षीय पुत्र सौरभ गांगुली बताया जाता है। उन्होंने बताया कि सौरभ चैनपुर बाजार में अपने किराना के दुकान का सफाई कर उसके कूड़ा को फेंकने गया हुआ था। तभी अचानक जहरीला सांप ने उसे काट लिया। जहां आनंन-फानन में उसे इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। न्यायालय के तीन वारंटी पकड़ाए भभुआ। जिले के सोनहन थाना अंतर्गत तीन गैर जमानतीय वारंटी को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के सैथा निवासी बिट्टू सिंह, चंद्र बिन्द व कन्हैया सिंह का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराते हुए माननीय न्यायलय में उपस्थापन हेतु भेजा गया। हि.प्र.
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




